Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार (7 फरवरी) को दो दिनों के मलेशिया दौरे पर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने उन्हें अपनी कार से रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर पहुंचे, जबक साल 2026 में यह उनका पहला विदेश दौरा है।

मलेशिया में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ताकत आत्मविश्वास है। प्रधानमंत्री के इस बयान पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में आम लोगों का विश्वास बढ़ा है और विकास भी हो रहा है और विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति भारत बन चुका है।

संजय सरावगी ने कहा कि, भारत चौथी सैन्य शक्ति बन चुका है और आने वाले समय में ये बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है और पीएम मोदी ने कहा कि जल्द ही तीसरी आर्थिक महाशक्ति देश बनेगा। ये निश्चित रूप से जल्द पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, आज विश्व में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की स्वीकारता बढ़ी है और पीएम मोदी की स्वीकारता बढ़ी है, अभी जो ट्रेड डील हुई है और वो 18% कर दिया गया है निश्चित रूप से पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और विश्वास दोनों हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- अपराधियों को बचाने में लगी सरकार