अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत मठिया गांव में बीते 14 फरवरी की रात एक तिलक समारोह से लौटने के बाद अलग-अलग गांव में कुल पांच लोगों की संदिग्ध मौत मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल मौत से पहले एक पीड़ित का इलाज करने वाले निजी क्लीनिक के चिकित्सक एवं पिता के दावों से बवाल मच गया है और अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
पिता का दावा शराब पीने से हुई मौत
मामले में मृतक लालू यादव के पिता राम पूजन सिंह का कहना है कि कुत्ते के काटने से कोई कैसे मर सकता है। उनका बेटा अक्सर शराब पीता था और तिलक समारोह के दिन भी उसने शराब पी होगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
कुत्ते के काटने से नहीं हो सकती मौत- चिकित्सक
वहीं बिक्रमगंज स्थित एक निजी क्लीनिक के चिकित्सक ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मठिया गांव से एक व्यक्ति को सुबह करीब 3 बजे हमारे अस्पताल पर लाया गया था, लेकिन उन्हें गलत जानकारी दी गई कि उक्त व्यक्ति को एक कुत्ते ने काट लिया है। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को देखने के बाद दावा किया कि कुत्ते के काटने से ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो सकती, इसलिए हम लोगों ने उसे रेफर कर दिया। चिकित्सक ने यह भी कहा कि अगर उनलोगों ने पहले सच्चाई बता दी होती, तो शायद हम सब उनकी कुछ मदद कर सकते थे।
जहरीली शराब का इलाज शुद्ध शराब
इतना हीं नहीं चिकित्सक ने यह भी लिखा है कि जिन लोगों ने भी उस वक्त शराब पिया है, अपने आप को डॉक्टर की निगरानी में रखें और अपना इलाज करवाने का कष्ट करें। उक्त शराब के सेवन करने वाले लोगों की किडनी व लीवर खराब हो सकती है अथवा मौत भी हो सकती है। साथ हीं जो व्यक्ति उस जहरीली शराब का सेवन किए हैं, उनसे आग्रह है कि वह उत्तर प्रदेश या झारखंड जाएं और शुद्ध शराब पिएं, क्योंकि जहरीली शराब का इलाज शुद्ध शराब है।
सहायक उत्पाद आयुक्त ने कहा
पूरे मामले में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त तारिक महमूद का कहना है कि परिजनों ने शराब पीने की बात को अफवाह बताया है और घटनास्थल से भी शराब के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि जहरीले पेय पदार्थ की संभावना को देखते हुए जांच पड़ताल की गई है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
जानिए पूरा मामला
बता दें कि बीते 14 फरवरी की रात बिक्रमगंज के मठिया गांव में रामपूजन सिंह के एक पुत्र का तिलक समारोह था। जहां रिश्तेदार एवं अन्य लोग समारोह के अगले दिन वापस अपने घर लौट गए। इसके बाद 16 फरवरी को मठिया गांव निवासी पूजन सिंह के दूसरे पुत्र लल्लू सिंह की अचानक तबियत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी बीच यह भी जानकारी मिली कि मृतक लल्लू सिंह के रिश्तेदार अभिजीत सिंह, गरहथा निवासी राहुल कुमार एवं दो बावर्चियों की भी मौत हो गई है। इसके बाद यह चर्चा होने लगी कि जहरीले शराब सेवन से सभी लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें- जमीन विवाद में खूनी झड़प, जगदीशपुर में सगे भाइयों के बीच मारपीट में 3 जख्मी, अस्पताल में भर्ती
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


