पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का छठा दिन भी भारी हंगामे और तीखी बयानबाजी की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति साफ कर दी।
पुतला और चूड़ियां: विपक्ष का अनोखा विरोध
मंगलवार सुबह चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन एक अलग ही अंदाज में विधानसभा पहुंचे। वे अपने साथ बिहार सरकार का एक पुतला लेकर आए थे, जिसे चूड़ियां पहनाई गई थीं। पुतले पर हाल के दिनों में हुए अपराधों की एक सूची चस्पा थी और एक पोस्टर पर लिखा था— माफी चाहते हैं, हम बिहार की बेटियों को न्याय नहीं दिला पा रहे। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य में बेटियां असुरक्षित हैं और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।
‘देवर-भौजाई’ वाली टिप्पणी पर चर्चा
सोमवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच हुई तीखी झड़प ने आज भी राजनीतिक गलियारों में गर्मी बनाए रखी। इस विवाद पर पूर्व मंत्री श्याम रजक ने चुटकी लेते हुए इसे ‘देवर-भौजाई’ का मामला करार दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे केवल सुर्खियां बटोरने के लिए शोर मचा रहे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को संबोधित करते हुए ‘लड़की’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर राबड़ी देवी ने उन्हें ‘होश में आने’ और ‘इस्तीफा देने’ की नसीहत दी थी।
नितिन नवीन का भव्य स्वागत और विधायी कार्य
दूसरी ओर, सत्ता पक्ष में उत्साह का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोपहर 12 बजे विधानसभा पहुंचेंगे, जहां सत्तारूढ़ दल के सचेतक उनका औपचारिक स्वागत करेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


