पटना। बिहार विधानसभा के मौजूदा सत्र में लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के मुद्दे ने सियासी पारा गरमा दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने राज्य में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सख्त कानून बनाने की वकालत की है।
विधायकों ने रखे अपने तर्क
जाले विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि बिहार में लव जिहाद और धर्मांतरण को रोकने के लिए ठोस कानून की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र में एक यादव परिवार की नाबालिग बच्ची को मोहम्मद सितारे नामक व्यक्ति, जो स्वयं दो बच्चों का पिता है, बहला-फुसाकर ले गया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई की है, लेकिन मिश्रा का तर्क है कि कानून के बिना ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाना संभव नहीं है।
वहीं, विधायक मिथिलेश तिवारी ने दावा किया कि लव जिहाद के मामले अब पूरे बिहार में फैल चुके हैं। उन्होंने एक लोहार जाति की बच्ची के साथ हुई घटना का हवाला दिया, जिसमें दूसरे धर्म के व्यक्ति ने बच्ची को साथ रखने के बाद उसके बच्चे की हत्या कर दी।
धर्मांतरण और विपक्ष का पलटवार
कांटी विधायक अजीत कुमार ने डेटा का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में ईसाई धर्मांतरण की दर दक्षिण भारत से भी अधिक हो गई है। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए आयोग गठन की मांग की है, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।
दूसरी ओर, AIMIM विधायक अख्तरुल ईमाम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इसे विकास के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश करार देते हुए कहा कि समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


