कुंदन कुमार/ पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सदन में मौजूदगी के बावजूद विपक्ष ने तीखे तेवर अपनाए रखे हैं।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद (RJD) विधायकों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोल दिया। विधायक दल के नेताओं का आरोप है कि राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और सरकार मौन साध्य बैठी है। सदन के बाहर राजद कार्यकर्ताओं और विधायकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब की मांग की। विपक्ष का कहना है कि जब तक सरकार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और हालिया घटनाओं पर रिपोर्ट पेश नहीं करती, उनका विरोध जारी रहेगा।
UGC कानून पर भी तकरार
अपराध के अलावा, यूजीसी (UGC) के नए नियमों और शिक्षा नीति को लेकर भी विपक्ष ने सदन परिसर में भारी हंगामा किया। राजद विधायकों ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए विधायक सदन की सीढ़ियों पर धरने पर बैठ गए, जिससे विधायी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। सत्ता पक्ष ने हंगामे को अनावश्यक बताते हुए चर्चा में भाग लेने की अपील की है, लेकिन विपक्ष आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक क


