कुंदन कुमार, पटना। बिहार के औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आईकान स्पाईरल इलेक्ट्रोनिक्स जो कि बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया, बिहटा में स्थित एक घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप है, ने आज अपने स्वदेशी रूप से असेंबल किए गए लैपटॉप, ऑल-इन-वन पीसी टैबलेट और मिनी पीसी की श्रृंखला लांच की है।
पूर्व उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन
यह पहल बिहार में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक शुरुआती संगठित प्रयासों में से एक है, जो राज्य को उपभोग-आधारित अर्थव्यवस्था से उत्पादन-आधारित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने में योगदान दे रही है। इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन पूर्व उद्योग मंत्री नीतिश मिश्रा द्वारा किया गया।
आईकान स्पाईरल इलेक्ट्रोनिक्स मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव स्कीम फार आई टी हार्डवेयर जैसी राष्ट्रीय पहलों के अनुरूप कार्य करते हुए, देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ किफायती और विश्वसनीय कंप्यूटिंग समाधान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखता है। कंपनी बीआईएस प्रमाणित और जेम रेडी है, जिससे यह सरकारी, संस्थागत और कॉर्पोरेट खरीद आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार है।
डिजिटल विकास को गति देना उद्देश्य
आईकान स्पाईरल इलेक्ट्रोनिक्स बिहार में एक स्केलेबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने पर केंद्रित है, जिसमें मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्रों में रोजगार सृजन, इलेक्ट्रॉनिक्स असेंबली और टेस्टिंग में कौशल विकास, आयातित आईटी हार्डवेयर पर निर्भरता में कमी, स्थानीय सप्लाई चेन और एम एस एम ई भागीदारी को मजबूत करना है।
वैश्विक अनुभव और स्थानीय प्रभाव
कंपनी की स्थापना अनामिका सिंह और अनुपम सिंह द्वारा की गई है, जिनकी जड़ें भागलपुर से जुड़ी हैं, और जो वैश्विक अनुभव तथा स्थानीय क्रियान्वयन का अनूठा संयोजन लेकर आए हैं। अनामिका सिंह, फाउंडर डायरेक्टर, एक अनुभवी वैश्विक बिजनेस लीडर हैं, जिनके पास अफ्रीका और भारत में रणनीति, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट का दो दशकों से अधिक का अनुभव है।
वह स्पाईरल आईकान होल्डिंग्स बोत्सवाना की संस्थापक एवं निदेशक भी हैं, जो एक ओईएम इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है और आईकान ब्रांड के तहत लैपटॉप, एआईओ पीसी, मिनी पीसी और टैबलेट का निर्माण करती है, जिनका उपयोग सरकारी और निजी शिक्षा क्षेत्र में किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Bihar Top News Today: ‘बिहार सरकार का खजाना खाली’, PM मोदी के हत्या की साजिश, डबल मर्डर से दहला अररिया
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
