Bihar Intermediate Exam 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज 2 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इस बार इंटर की परीक्षा में लगभग 13.18 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान नकल पर रोक और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हो इसे लेकर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
हर बार की तरह इस बार भी इंटर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा हाल में छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अलग से समय मिलेगा। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 1762 केंद्र बनाए गए हैं, जहां छात्र परीक्षा देंगे। हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और उड़नदस्ता की टीम तैनात रहेंगी।
- 38 जिलों में 4-4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए।
- इन केंद्रों पर CCTV, जैमर की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
बिहार बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए साफ निर्देश दिया है कि सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। देर से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना जरूरी होगा। तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा केंद्रो पर निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों द्वारा जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करने पर दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- आज से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल बजट सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे तेजस्वी यादव! सामने आई ये बड़ी वजह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


