कुंदन कुमार, पटना। Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने आज सोमवार (23 मार्च) को 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित किया। बोर्ड ने साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया है।
85.19 प्रतिशत छात्र हुए सफल
85.19 प्रतिशत छात्र इंटर की परीक्षा में सफल हुए हैं। इस बार इंटर की परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इंटर के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परीक्षा में सफल हुए सभी छात्रों को बधाई एंव शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, 2026 में 85.19 छात्रों ने इंटर परीक्षा पास किया है, जिसमें से 86.23 छात्राओं और 84.29 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्रा ने और साइंस में छात्र ने टॉप किया है। उन्होंने बताया कि, इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है। इसमें से 19 लड़कियां हैं।
481 अंक लाकर साइंस के अमन ने किया टॉप
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि, समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
छात्र ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com और https://www.bsebexam.com पर आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। वेबसाइट ओपन करने के बाद छात्रों को सबसे पहले इंटर या मैट्रिक रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर इंटर करते ही छात्रों के सामने स्क्रीन पर उनका परिणाम होगा।
ये भी पढ़ें- बिहार के अगले CM को लेकर NDA में बनी सहमति, चिराग पासवान ने बताया कब और कैसे होगा नाम का ऐलान?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

