पटना। बिहार में मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन आज सेकेंड लैंग्वेज (संस्कृत, अरबी, फारसी आदि) की परीक्षा हो रही है। जहां एक ओर बोर्ड सख्ती का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बांका जिले से जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। बांका के आरएमके इंटर स्कूल केंद्र पर बादल कुमार नामक युवक को दूसरे छात्र ओम कुमार की जगह गणित की परीक्षा देते पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सौदा 10,000 रुपये में तय हुआ था, जिसमें 7,000 रुपये एडवांस दिए जा चुके थे। इसी तरह बाराहाट के मोहनपुर केंद्र से भी एक अन्य फर्जी परीक्षार्थी प्राण कुमार को पकड़ा गया है।
परीक्षा का गणित और कड़े नियम
कुल परीक्षार्थी: लगभग 15.12 लाख (छात्राओं की संख्या अधिक)।
परीक्षा केंद्र: प्रदेश भर में 1699 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम।
अनुशासन: अब तक कुल 11 छात्र निष्कासित किए जा चुके हैं।
ड्रेस कोड: बोर्ड ने जूता-मोजा पहनकर आने पर सख्त रोक लगाई है; केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश की अनुमति है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाता है। पटना सहित सभी जिलों में विशेष सुरक्षा बल तैनात हैं। महिला परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ‘मॉडल परीक्षा केंद्र’ भी बनाए गए हैं, जहां सजावट के साथ-साथ हेल्प डेस्क की व्यवस्था है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


