पटना। जन सुराज पार्टी ने बिहार सरकार के 2026-27 के बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी ने कहा कि सिर्फ 11 मिनट 43 सेकंड में बजट भाषण समाप्त कर देना राज्य और बिहारियों के भविष्य के प्रति सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ कुमार ने पूछा कि क्या बिहार जैसे राज्य के लिए केवल 12 मिनट का बजट भाषण पर्याप्त हो सकता है।
आर्थिक आंकड़ों और प्राथमिकताओं पर आपत्ति
पार्टी ने कहा कि वर्ष 2025 में बिहार की प्रति व्यक्ति आय 68,624 रुपए थी, जो 2026 में मात्र 20 रुपए बढ़ी है। यह वृद्धि राज्य की कमजोर आर्थिक स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर कटौती की गई, जबकि कल्याणकारी योजनाओं का खर्च 38 हजार करोड़ से बढ़ाकर 58,909 करोड़ रुपए कर दिया गया।
कर्ज और नई योजनाओं पर सवाल
जन सुराज ने कहा कि बिहार पहले से लगभग 50 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में है। ऐसे में डेढ़ करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना की व्यवहारिकता पर सवाल उठाया गया। रोजगार सृजन के स्पष्ट रोडमैप की कमी और 12% फिस्कल डेफिसिट को देखते हुए आर्थिक संकट की संभावना जताई गई।
8 फरवरी से जनता संवाद
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि 8 फरवरी से प्रशांत किशोर बिहार भ्रमण पर निकलेंगे। वे राज्य के विभिन्न जिलों में आम जनता से सीधे संवाद करेंगे और बजट व राज्य की मौजूदा परिस्थितियों पर फीडबैक लेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


