कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। आज शुक्रवार (13 फरवरी) को सदन में 9वें दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच हुए हैं, जहां एनडीए के नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं। इसके साथ ही विधायक और मंत्रियों के सदन पहुंचने का भी सिलसिला जारी है।

सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद

सदन में आज सत्र के दौरान सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा के दौरान राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और किसानों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होना है। हालांकि विपक्ष के सदस्य महिलाओं के खिलाफ अपराध, एनकाउंटर और कानून व्यवस्था के खिलाफ सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। ऐसे में आज का सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है।

विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा

एक तरफ जहां विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चकुी है। वहीं, विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होनी है। परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहेल विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है। विधान परिषद पहुंची राजद नेत्री और राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट है। राज्य सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।