Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात पटना पुलिस ने 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था। सासंद पर किराए के मकान पर जबरन कब्जा करने का आरोप था। पटना मेडिकल कॉलेज में पप्पू यादव का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पप्पू यादव को पटना के बेऊर जेल में रखा गया है।
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासत भी जारी है। बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि, पप्पू यादव का इतिहास वही रहा है। 1990 के समय वे लोग कैदी वार्ड में ही रहते थे और कैदी वार्ड से बिहार में अपना क्राइम सिंडिकेट चलाते थे। 35 साल बाद फिर से उन्हें पुन: उसी कैदी वार्ड में देखना…जिंदगी एक सर्किल है।
वहीं, इस मामले पर राजद सांसद मनोज झा ने दिल्ली में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, 35 वर्ष पुराने मामले में अगर एकदम से तात्कालिकता आई है तो उसके पीछे की कहानी कुछ और है। अगर इस तरह के उपकरण प्रतिशोध में इस्तेमाल होने लगे तो अनुसंधान सिफर होगा।
वहीं, पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज बिहार कांग्रेस कमिटी द्वारा आज दोपहर में पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम के पास सीएम नीतीश का पुतला फूंकने का कार्यक्रम रखा है। सांसद के प्रतिनिधी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, यह विरोध कार्यक्रम लोकतंत्र की रक्षा, जन आवाज़ को दबाने के प्रयासों के खिलाफ और न्याय की मांग को मजबूत करने हेतु किया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


