Bihar Crime: बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सारण से सामने आया है, जहां छपरा में एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विकास तिवारी (32) के रूप में हुई है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्ति नगर मोहल्ले का रहने वाले थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई।

घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास तिवारी कल मंगलवार की शाम पटना से लौट रहे थे। वह छपरा कचहरी स्टेशन से अपने घर शक्ति नगर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे कॉलोनी की पास अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस विकास को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि विकास का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। उन्होंने आशंका जताई है कि छिनतई के दौरान विकास की अपराधियों ने हत्या की होगी। परिजनों ने पुलिस से मामले में उचित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बिहार के भोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल