कुंदन कुमार, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि, परीक्षा को लेकर तैयारियां जारी है।
3 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
उन्होंने कहा कि, इस वर्ष प्रवेश परीक्षा में कुल 3 लाख 8560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जो डीएलएड के बढ़ते आकर्षण को दर्शाता है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी थी और परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा अप्रैल में की जाएगी। वहीं, इसका नया सत्र जुलाई से शुरू होगा।
306 डीएलएड कॉलेजों में होगा नामांकन
इस एग्जाम में 30,800 सीट पर परीक्षा होना है। नामांकन राज्य के 306 डीएलएड कॉलेज में किया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया जून के मध्य से शुरू होकर जून के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। सभी संस्थानों में कुल सीट का 50 प्रतिशत विज्ञान तथा 50 प्रतिशत कला, वाणिज्य अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होगा। उर्दू विषय के अभ्यर्थियों के लिए 10 प्रतिशत स्थान आरक्षित होगा।
परीक्षा में पूछे जाएंगे 120 प्रश्न
डीएलएड प्रवेश परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी। वहीं, परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य हिंदी, उर्दू के 25, गणित के 25, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी के 20-20 प्रश्न व तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। 120 प्रश्नों के लिए 120 अंक निर्धारित है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

