Bihar Election: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बिहार चुनाव में विपक्षी महागठबंधन के ऐलान पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने के फैसले को लेकर राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन के अंदरूनी मतभेद और असहमति जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और मजबूत कर रही है।

राठौड़ ने कहा, अशोक गहलोत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके खुश हो जाएं। महागठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, दल आपस में ही लड़ रहे हैं, और मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर रहे हैं। जहां भी गहलोत गए, वहां भाजपा को ही फायदा हुआ है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने बिहार में महागठबंधन के पेंच सुलझाते हुए तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किया। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन बिहार में सरकार बनाता है, तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे।
गहलोत ने गुरुवार (23 अक्टूबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति के साथ गठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियों की मौजूदगी में फैसला लिया गया। गहलोत ने पत्रकारों को बताया कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- संन्यास लेने के बाद पहली बार इस चर्चित टीवी शो के सेट में दिखीं Mamta Kulkarni, वायरल हुआ वीडियो …
- मांझी के बिगड़े बोल, 90% सरकारी शिक्षक फेल, 10% ही पास, एनडीए को याद दिलाया राज्यसभा सीट का वचन
- Rajasthan News: INC अब बन गई है MMC: अजमेर में PM मोदी का कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला, माओवादी और मुस्लिम लीग से की तुलना
- Cervical Cancer की रोकथाम के लिए तैयार… PM मोदी ने ‘देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान’ का किया शुभारंभ, सीएम योगी बोले- मातृ शक्ति के स्वास्थ्य-सुरक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पित
- मीटिंग में नहीं पहुंचने पर IAS ऑफिसर को प्रोटेम स्पीकर ने किया निलंबित, दो और बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज

