पटना। बिहार समेत पूरे देश में रंगों का महापर्व होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गांव की चौपालों से लेकर शहर की गलियों तक, हर तरफ फागुन की मस्ती छाई हुई है। नेताओं से लेकर कलाकारों तक, हर कोई रंगों और गीतों के इस संगम में सराबोर नजर आ रहा है।
श्रेयसी सिंह का देसी अंदाज
बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह एक अलग ही अंदाज में नजर आईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ न केवल होली खेली, बल्कि खुद ढोल-मंजीरा संभालकर पारंपरिक फगुआ गीत भी गाए। वहीं, सीवान में आयोजित एक होली मिलन समारोह में मशहूर गायिका स्वाती मिश्रा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में लोग घंटों झूमते रहे।
चिराग पासवान ने परिवार और कार्यकर्ताओं संग मनाई होली
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी पटना स्थित अपने कार्यालय में परिवार और समर्थकों के साथ होली मनाई। ढोल-नगाड़ों की थाप और उड़ते गुलाल के बीच चिराग ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया
आज बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘होलिका दहन’ किया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, होलिका दहन का मुख्य मुहूर्त शाम 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक है। विशेष परिस्थितियों में रात 2:02 बजे भी दहन किया जा सकेगा, जिसके बाद भद्रा काल शुरू हो जाएगा। भद्रा लगने से पहले दहन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


