प्रमोद कुमार, कैमूर। जिले में आज सोमवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय बाजार स्थित प्रकाश हॉस्पिटल में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की इलाज करने दौरान मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि मौत के बाद भी अस्पताल परिजनों को मरीज के जिंदा होने का आश्वासन देता रहा। घटना के बाद देखते ही देखे परिजनों में काफी आक्रोश छा गया, जिसके बाद परिजनों ने बड़ा हंगामा करते हुए शव को एन एच 2 पर रखकर हाईवे को जाम कर दिया।
पैसे लेकर परिजनों को सौंपा शव
परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है की मरीज की मौत होने के बाद भी निजी हॉस्पिटल के लोग उसके जिंदा होने का आश्वासन देते रहे। परिजनों का आरोप है कि पैसे देने के बाद अस्पताल ने उन्हें शव सौंपा। मृतक व्यक्ति की पहचान बिछिया गांव निवासी राम इकबाल कुशवाहा उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई। उधर इस घटना की जानकारी मिलते हीं मौके पर मोहनियां एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी एवं डीएसपी प्रदीप कुमार भी पहुंचे, जहां परिजनों से बातचीत कर हाईवे को खाली कराया।
मरीज को थी सांस फूलने की शिकायत
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रकाश हॉस्पिटल में सांस फूलने की शिकायत को लेकर राम इकबाल कुशवाहा को भर्ती कराया था। वहीं इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों का कहना है कि अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा मरीज को रेफर नहीं किया गया, जबकि हम लोग बेहतर इलाज के लिए बार-बार रेफर के लिए कोशिश कर रहे थे।
अस्पताल के जांच की मांग
मृतक के रिश्तेदार अक्षय मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, मरीज की मौत अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि, समय रहते हुए अगर चिकित्सक के द्वारा मरीज को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जाता तो शायद जान बच गई होती। हम लोग जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि अस्पताल की पूरी तरह से जांच की जाए कि यहां के चिकित्सक फर्जी तरीके से अस्पताल चला रहे हैं या नहीं? उनके पास कोई डिग्री है या नहीं?
पुलिस ने दिया जांच का भरोसा
मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने बताया कि, दुर्गावती में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर एन एच 19 को जाम कर दिया था, फिलहाल सभी को समझाकर जाम को हटवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी सच सामने आएगा उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- सिर कटी महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान, 72 घंटे बाद पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

