कुंदन कुमार/ पटना। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विभाग की नई योजनाओं और उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन के तहत राज्य में अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है।
युवाओं के लिए रोजगार
मंत्री जमा खान ने घोषणा की कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जल्द ही 1076 पदों पर बहाली की जाएगी। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री की सोच का नतीजा बताया, जिससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर मिलेगा।
शिक्षा में सुधार
तेलंगाना की तर्ज पर अब बिहार के हर जिले में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं, ताकि गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
इसके अतिरिक्त: स्मार्ट क्लासेज: राज्य के 75 मदरसों को स्मार्ट बनाने के लिए 2 करोड़ 97 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
विशेष कोचिंग: अल्पसंख्यक समाज के बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई है।
वक्फ संपत्तियों से हटेगा अवैध कब्जा
मदरसों की सुधरती हालत का जिक्र करते हुए मंत्री ने चेतावनी दी कि वक्फ की संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग जल्द ही ऐसी संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू करेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


