कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

आज का कार्यक्रम

मंत्री लखींद्र पासवान की प्रेस कॉन्फ्रेंस

​बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे मंत्री आवास, पटना में होगा। इस कार्यक्रम में मंत्री विभाग की नई योजनाओं और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर मीडिया से चर्चा करेंगे।

​खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आज ​दोपहर 12:00 बजे संवाद कक्ष,पटना में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।
इस दौरान विभाग की आगामी उपलब्धियों, राशन वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं के हित में लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

​राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का संवाददाता सम्मेलन

​आज राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा पटना के कर्पूरी सभागार (02, वीरचंद पटेल पथ) में दोपहर 02:00 बजे प्रेस वार्ता बुलाई गई है। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली अशरफ फातमी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और डॉ. नवाज आलम संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में पार्टी की रणनीति और अल्पसंख्यकों से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी।

जदयू की बैठक

​जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में आज दोपहर 01:00 बजे एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में यह बैठक संपन्न होगी। बैठक में पार्टी के विस्तार, आगामी लक्ष्यों और सांगठनिक मजबूती पर रणनीति तैयार की जाएगी।