कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
JDU जॉइन करेंगे CM नीतीश के बेटे निशांत
बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार आज औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मिलन समारोह का आयोजन दोपहर 1:00 बजे जदयू प्रदेश कार्यालय में किया गया है। लंबे समय से उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर आज विराम लग जाएगा। इस कदम को पार्टी के भविष्य और उत्तराधिकार की दिशा में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
सावित्रीबाई फुले शिक्षक सम्मान समारोह
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आज पटना के आईएमए हॉल में ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षक सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इस गरिमामय समारोह में बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित है। यहां सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चर्चा के साथ-साथ राज्य के उन शिक्षकों को सराहा जाएगा जिन्होंने समाज की शैक्षणिक प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
लोजपा (आर) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 1:00 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली महिलाओं के योगदान को रेखांकित करना है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नारी शक्ति के सम्मान और उनके अधिकारों पर परिचर्चा भी की जाएगी।
मुसहर-भुइयां समाज का सांस्कृतिक समागम
मुसहर/भुईयां सेवा संघ (बिहार) द्वारा आज दोपहर 01:00 बजे स्थान: बिहार विधान परिषद सभागार, पटना में समाज के सांस्कृतिक विकास और उत्थान हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री संतोष कुमार सुमन होंगे। यह आयोजन समाज की विरासत को सहेजने और उसे नई पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

