कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बिहार विधानसभा सत्र का 8वां दिन आज, विपक्ष कर सकता हैं हंगामा, समय-सुबह 11 बजे
बिहार विधान सभा में आज गुरुवार (12 फरवरी) को बजट सत्र के 8वें दिन की कार्यवाही होनी है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा के दौरान राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और किसानों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होना है। हालांकि विपक्ष के सदस्य महिलाओं के खिलाफ अपराध, एनकाउंटर और कानून व्यवस्था के खिलाफ सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। ऐसे में आज का सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है।
12 बजे शुरू होगी विधान परिषद की कार्यवाही, समाज कल्याण विभाग और पथ निर्माण के बजट पर चर्चा
बिहार विधान परिषद में आज पथ निर्माण और समाज कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा होनी है। परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जिसमें समाज कल्याण और पथ निर्माण से जुड़े बजटीय प्रावधानों पर सदस्यों की राय सामने आएगी। चर्चा के दौरान बाल संरक्षण, महिलाओं से जुड़ी योजनाओं, विभिन्न पेंशन, सड़क निर्माण, सड़क चौकीकरण, जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, पुल निर्माण योजना समेत अन्य योजनाओं पर सरकार अपनी बात रख सकती है।
TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताएंगे विरोध, (समय दोपहर-1 बजे)
बीपीएससी TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) की मांग को लेकर सैकड़ों अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल BPSC द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर 2026 में बीपीएससी TRE-4 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) का जिक्र नहीं किया गया है, जिससे ये अभ्यर्थी नाराज चल रहे हैं, जिसे लेकर आज गुरुवार (12 फरवरी) को भी भारी संख्या में अभ्यर्थी राजधानी पटना की सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे। अभ्यर्थी इस भर्ती को लेकर सरकार से नॉटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं।
कृषि पर आधारित सेमिनार की शुभारंभ करेंगे राम कृपाल यादव, (समय-सुबह 10 बजे)
बिहार सरकार में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव द्वारा आज गुरुवार (12 फरवरी को) “Progressive and Remunerative Agricultural Practices in Bihar” विषय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण सेमिनार का शुभारंभ किया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और कृषि को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पटना स्थित बामेती सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां कृषि क्षेत्र से जुड़े कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


