कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
कांग्रेस कार्यालय में PC का आयोजन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, (समय-11बजे)
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर अभी अपनी प्रतिक्रिया सामने रख सकते हैं।
जदयू की बैठक आज, पार्टी के भविष्य को लेकर चर्चा, (समय- 1 बजे)
सीएम नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने और पटना लौटने के बाद से बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा तेज है। सीएम नीतीश आज दोपहर 1 बजे सीएम आवास में जदयू नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। बैठक में राज्य के नए सीएम के साथ-साथ भविष्य में जदयू की भूमिका पर चर्चा होने की उम्मीद है। नीतीश कुमार 13 अप्रैल को अपने कैबिनेट की आखिरी बैठक कर सकते हैं। इसके बाद वे सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे, जिसके बाद 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के बाद नई सरकार का गठन होगा।
पटना में पान समाज सम्मान समारोह का आयोजन, राहुल और तेजस्वी रहेंगे मौजूद, (समय 1 बजे)
पटना के बापू सभागार में आज 13 अप्रैल को 1 बजे इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के द्वारा पान समाज सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से पान समाज से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। इस सम्मान समारोह में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। विधायक आई पी गुप्ता ने कार्यक्रम को लेकर बताया कि, हमारी लड़ाई अस्सी लाख पान समाज को हक दिलाने की है। हम अब इस समाज के बच्चे को पढ़ाने का भी व्यवस्था कर रहे हैं। इस मौके पर मैट्रिक और इंटर 2026 परीक्षा में जो बच्चे अच्छे अंक लाए हैं, उन्हें भी सम्मानित करने का काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बिहार में तेज रफ्तार बस ने मचाया मौत का तांडव, सड़क पर बिखरी लाशें ही लाशें, जानें हादसे का कारण
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

