कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
महाशिवरात्रि महोत्सव अभिनंदन
आज पटना के खाजपुरा (बेली रोड, पिलर 28) में श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा का भव्य आयोजन होगा। शाम 5 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शाम 7 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा शोभायात्रा का अभिनंदन करेंगे। पिछले 8 वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए इस वर्ष भी कई केंद्रीय व राज्य मंत्री और धर्माचार्य झांकियों की आरती उतारेंगे। प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति में यह उत्सव संपन्न होगा।
राजद नेता का पुतला दहन
आज दोपहर 1:00 बजे कारगिल चौक, गांधी मैदान के पास लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक और बड़ी संख्या में पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम, सामाजिक मुद्दों या आगामी रणनीतियों पर मीडिया को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश स्तर के कई बड़े पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है, जहां जनहित से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का आधिकारिक पक्ष रखा जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


