कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव आज, सुबह 9 बजे से शुरू होगा मतदान
बिहार में 5 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए आज सोमवार (16 मार्च) को वोटिंग होना है। मतदान से पहले प्रदेश का सियासी माहौल गर्म है। चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। बिहार विधानसभा में मतदान होगा। इस दौरान विधायक अपने मतों का प्रयोग कर अपने पसंददीदा नेता को राज्यसभा भेजने का काम करेंगे। पांच में से चार सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय है। 5वें सीट पर महागठबंधन और एनडीए उम्मीदवार के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
चिराग की इफ्तार पार्टी आज, NDA के कई बड़े नेता हो सकते हैं शामिल, (समय-शाम 6 बजे)
लोजपा रामविलास पार्टी कार्यालय में आज सोमवार 16 मार्च को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे आयोजित इस इफ्तार पार्टी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहेंगे। चिराग के इस इफ्तार पार्टी में जदयू और बीजेपी के कई बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। इफ्तार पार्टी के बहाने सियासी जुटान कर चिराग बिहार की राजनीति में अपना दबदबा दिखाने की कोशिश करेंगे।
LPG की किल्लत को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन, (समय-दोपहर 1 बजे)
ईरान-इजराइल के बीच हुए जंग का असर भारत पर भी पड़ता दिख रहा है। युद्ध के कारण क्रूड ऑयल की सप्लाई पर लगी रोक के कारण बिहार समेत पूरे देश में एलपीजी गैस की किल्लत सी पड़ गई है। पटना में भी एलपीजी गैस को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। लोगों को समय से गैस की डिलीवरी नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को खाना बनाने समेत अन्य कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर आज सोमवार 16 मार्च को विभिन्न संगठनों द्वारा दोपहर में 1 बजे के करीब सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

