कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

बिहार विधानसभा सत्र का 13वां दिन आज, सदन में हंगामे के आसार, (समय-सुबह 11 बजे)

बिहार विधान सभा में आज गुरुवार (19 फरवरी) को बजट सत्र के 13वें दिन की कार्यवाही होनी है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा के दौरान राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और किसानों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होना है। हालांकि विपक्ष के सदस्य महिलाओं के खिलाफ अपराध, यूजीसी और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। ऐसे में आज का सत्र भी काफी हंगामेदार हो सकता है।

11 बजे शुरू होगी विधान परिषद की कार्यवाही, ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े बजटीय प्रावधानों पर होगी चर्चा

बिहार विधान परिषद में आज समाज कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा होनी है। परिषद की कार्यवाही दोपहर 11 बजे शुरू होगी, जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े बजटीय प्रावधानों पर सदस्यों की राय सामने आएगी। चर्चा के ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़ी योजनाओं पर सरकार अपनी बात रख सकती है। वहीं, दूसरी तरफ विधान परिषद में विपक्ष के सदस्य विभाग की कमियों को उजागर कर उसे सदन के सामने रखने की कोशिश करेंगे।

आज पटना पहुंचेंगे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित, (समय-दोपहर 3:15 बजे)

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा 19 फरवरी 2026 को दोपहर 3:15 बजे पटना के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस मौके पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस की आगामी योजनाओं, पार्टी की रणनीति को लेकर अपनी बात रखत सकते हैं। इसके साथ ही वह नीट छात्रा मौत केस और कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साध सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार के गयाजी में सेना की गाड़ी पलटी, 4 जवान घायल, दो की हालत गंभीर