कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यक्रम
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीसरे स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर, शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। पटना स्थित बिहार प्रदेश कैंप कार्यालय (24 M स्ट्रैंड रोड) में दिन के 11:30 बजे पार्टी सुप्रीमो एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहेंगे। इस विशेष अवसर पर उनके द्वारा ‘सदस्यता महाअभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। पार्टी की मजबूती और जन-जन तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी हो।
कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हेतु एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार को पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में संपन्न होगा। प्रेस वार्ता का निर्धारित समय दोपहर 1:00 बजे है।
राजद बैठक
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आगामी रविदास जयंती समारोह की भव्य तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक आज दोपहर 2:00 बजे पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में संपन्न होगी। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा की जाएगी, जिसमें जयंती समारोह के सफल आयोजन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


