कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

नीतीश सरकार आज पेश करेगी राज्य का बजट

बिहार विधानसभा सत्र का आज मंगलवार (3 फरवरी) को दूसरा दिन है। आज का विधानसभा सत्र 11 बजे से शुरू होगा। नीतीश सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव 12 बजे बजट को सदन पटल पर रखेंगे।

नीतीश सरकार के बजट पेश करने के बाद विधानसभा में 1 बजे राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसमें सवाल जवाब होगा। इस दौरान विपक्ष सरकार की कमियों को गिनाते हुए उन्हें घेरने का प्रयास करेगी। विधानसभा में नीट छात्रा मौत मामले को विपक्ष फिर से उठा सकती है।

यूजीसी के पक्ष में आज सड़क पर उतरेंगे छात्र, नए नियम को लागू करने की मांग, समय दोपहर 1 बजे

सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर लगाए गए रोक के खिलाफ पटना में आज सड़क पर उतरेंगे छात्र। ये छात्र यूजीसी के पक्ष में पटना कॉलेज के मुख्य द्वार पर दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करेंगे और इसे लागू करने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर काफी विरोध देखने को मिला था, देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया और यूजीसी के इस नए नियम को सवर्णों के खिलाफ बताया गया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों इसपर स्टे लगा दिया था। वहीं, अब जगह-जगह पर इसे लागू करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- नालंदा में मौत का तांडव, स्कॉर्पियो की टक्कर और अज्ञात वाहन की चपेट में दो की गई जान