कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

राजद कार्यालय में बैठक का आयोजन, समय 11 बजे

राजद कार्यालय में आज सुबह 11 बजे एक अहम बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल मौजूद रहेंगे। इस दौरान पार्टी के नेता व पदाधिकारी, बिहार बजट, मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर अपनी बातों को रखेंगे। इस दौरान पटना नीट छात्रा मौत केस को लेकर भी बात हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियां, संगठन विस्तार के साथ-साथ प्रदेश में घट रही घटनाओं और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर अपनी बात रख सकती है।

नंदवंशी सेना द्वारा कर्पूरी ठाकुर जयंती पखवाड़ा का आयोजन, स्थान मिलर हाई स्कूल, समय-दोपहर 1 बजे

भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पखवाड़ा के तहत आज 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे नंदवंशी सेना द्वारा पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित जयंती सह सम्मान समारोह में आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता दें कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित समाज के सशक्तिकरण के महान प्रतीक माने जाते हैं। पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा, जो समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

जदयू कार्यालय में विधायकों की बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, समय- दोपहर 1 बजे

जदयू कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कल पेश हुए बिहार बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही बजट सत्र के दौरान आगामी तैयारियों, विपक्षी दलों के आरोपों को जवाब देने के अलावा अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, समय दोपहर 2 बजे

कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी बिहार बजट और कानून व्यवस्था को लेकर मीडिया के सामने अपनी बातों को रख सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें- CM नीतीश करेंगे 2.5 करोड़ की बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में सफर, काफिले में आएंगी 4 नई गाड़ियां