कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बिहार विधानसभा सत्र का तीसरा दिन आज, बजट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में रखेंगे अपनी बात
बिहार विधानसभा के सत्र का आज गुरुवार (5 फरवरी, 2026) को तीसरा दिन है। सदन में आज सुबह11 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट को लेकर अपनी बात रखेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव सदन में नीट छात्रा मौत केस, कानून व्यवस्था, रोजगार समेत अन्य मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।
बिहार विधान परिषद में बजट पर चर्चा, विपक्षी सदस्यों रखेंगे अपनी बात
बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन यानी की आज गुरुवार को बिहार विधानसभा परिषद में भी बजट पर चर्चा होगी। इस दौरान राज्य सरकार राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश किए गए सुझावों और सवालों का जवाब देगी। इसके साथ ही बजट पर विपक्षी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा।
यूजीसी के पक्ष में आज सड़क पर उतरेंगे छात्र, नए नियम को लागू करने की मांग, समय दोपहर 1 बजे
सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर लगाए गए रोक के खिलाफ पटना में बीते तीन दिनों से छात्र सड़क पर उतर रहे हैं। यूजीसी के नए नियमों का समर्थन कर रहे ये छात्र आज भी पटना की सड़कों पर उतरेंगे छात्र। ये छात्र यूजीसी के पक्ष में पटना कॉलेज के मुख्य द्वार पर दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करेंगे और इसे लागू करने की मांग करेंगे।
गौरतलब है कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर काफी विरोध देखने को मिला था, देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया और यूजीसी के इस नए नियम को सवर्णों के खिलाफ बताया गया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों इसपर स्टे लगा दिया था। वहीं, अब जगह-जगह पर इसे लागू करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


