कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बिहार विधानसभा सत्र का चौथा दिन आज, बजट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रखेंगे अपनी बात
बिहार विधानसभा के सत्र का आज शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को चौथा दिन है। सुबह 11 बजे से सदन के कार्यवाही की शुरुआत होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट को लेकर सदन में अपनी बात रखेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव सदन में नीट छात्रा मौत केस, कानून व्यवस्था, रोजगार समेत अन्य मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। सत्र के तीसरे दिन यानी की कल गुरुवार को तेजस्वी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखी थी।
बिहार विधान परिषद में बजट पर चर्चा, विपक्षी सदस्यों रखेंगे अपनी बात
बिहार विधानसभा सत्र के चौथे दिन बिहार विधानसभा परिषद में भी बजट पर चर्चा होगी। बजट पर विपक्षी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा। वहीं, सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी। इस दौरान सदन में बजट पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है।
बागवानी महोत्सव 2026 का आयोजन, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ, समय-दोपहर 1 बजे
कृषि विभाग द्वारा पटना के गांधी मैदान में आज शुक्रवार 6 फरवरी से बागवानी महोत्सव 2026 का शुभारंभ होगा। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव दोपहर 1 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। किसानों की आमदनी बढ़ाने, कृषि विविधीकरण और रोजगार सृजन के उद्देश्य से बागवानी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही किसानों, उद्यमियों और युवाओं को बागवानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों से जोड़ना भी उद्देश्य है। बागवानी महोत्सव 6 से 8 फरवरी तक रहेगा।
TRE-4 भर्ती परीक्षा बहाली की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे छात्र संगठन, समय-दोपहर 2 बजे
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2026 तक होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। हालांकि इस कैलेंडर में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का उल्लेख नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी फैल गई है। उनका आरोप है कि सरकार जानबूझकर TRE-4 की प्रक्रिया टाल रही है, जिसके चलते TRE-4 भर्ती परीक्षा बहाली की मांग को लेकर आज शुक्रवार (6 फरवरी) को छात्र संगठन सड़क पर उतरेंगे। इनकम टैक्स गोलंबर के पास 2 बजे छात्र जुटेंगे और प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें- विधानसभा में गरमाया माहौल, विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच तीखी नोकझोंक, स्पीकर ने कराया शांत
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


