कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, समय दोपहर 12 बजे

कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी बिहार विधानसभा सत्र और कानून व्यवस्था को लेकर मीडिया के सामने अपनी बातों को रख सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

यूजीसी के पक्ष में आज सड़क पर उतरेंगे छात्र, नए नियम को लागू करने की मांग, समय दोपहर 1 बजे

सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए नियमों पर लगाए गए रोक के खिलाफ पटना में बीते तीन दिनों से छात्र सड़क पर उतर रहे हैं। यूजीसी के नए नियमों का समर्थन कर रहे ये छात्र आज भी पटना की सड़कों पर उतरेंगे छात्र। ये छात्र यूजीसी के पक्ष में पटना कॉलेज के मुख्य द्वार पर दोपहर 1 बजे प्रदर्शन करेंगे और इसे लागू करने की मांग करेंगे।

गौरतलब है कि यूजीसी के नए नियमों को लेकर काफी विरोध देखने को मिला था, देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया गया और यूजीसी के इस नए नियम को सवर्णों के खिलाफ बताया गया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों इसपर स्टे लगा दिया था। वहीं, अब जगह-जगह पर इसे लागू करने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

जदयू कार्यालय में बैठक आयोजन, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, समय- दोपहर 1 बजे

जदयू कार्यालय में आज दोपहर 1 बजे एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में बिहार बजट, विधानसभा सत्र के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अलावा विपक्षी दलों के आरोपों को जवाब देने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

सदस्यता अभियान को लेकर हम कार्यालय में बैठक, समय-दोपहर 2 बजे

जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) इन दिनों देश भर में सदस्यता अभियान चला रही है। आज रविवार (8 फरवरी) को इस संबंध में पार्टी कार्यालय में दोपहर 2 बजे एक बैठक बुलाई गई है। सदस्यता अभियान के तहत हम का लक्ष्य देश भर में 50 लाख नए सदस्य बनाने का है। यह अभियान भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- किशनगंज में न्याय की जीत, हत्याकांड के दोषी को उम्रकैद और 50 हजार का जुर्माना