Bihar Crime: समाज में मां के बाद मौसी को दूसरा सबसे ऊंचा स्थान दिया जाता है। कई बार तो बच्चों को मां से भी बढ़कर मौसी का प्यार-दुलार मिलता है। लेकिन बिहार के नालंदा से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इस रिश्ते को तार-तार कर दिया है। दरअसल यहां एक मौसी ने अपने ही बहन के एक साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। पूरा मामला नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र चूलीहारी गांव की है।
मातम में बदला शादी का माहौल
हत्या की वजह मोबाइल चोरी को लेकर हुआ विवाद और अंधविश्वास बना। मृतक बच्चे की पहचान कारू कुमार के रूप में हुई है, जो यूपी के बरेली निवासी राजू पासवान का पुत्र था। उसकी मां आरती देवी भाई दिलखुश पासवान की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थीं। 21 अप्रैल को शादी तय थी और घर में खुशियों का माहौल था। इस बीच बीती रात अचानक बच्चे के गायब होने से अफरा-तफरी मच गई।
मोबाइल चोरी होने को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि पूरे विवाद की शुरुआत एक मोबाइल फोन के गायब होने से हुई। आरती की बड़ी बहन सुमंत्री देवी को शक था कि फोन उनकी बहन ने लिया है। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढ़ गया। फोन किसने चोरी की इस बात का पता लगाने के लिए अंधविश्वास तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। गांव की ही एक महिला से ‘अभिमंत्रित’ जल मंगाया गया। उस पानी को घर में छिड़का गया और लोगों को पिलाया गया, ताकि चोर का पता चल सके।
घर के पास तालाब में मिला शव
इस बीच जब रात 10 बजे के करीब आरती की नींद खुली तो उसका बेटा गायब था। आरती ने इसके बाद पहले घर में बच्चे की तलाश की जब कुछ नहीं पता चला तो परिजनों में हड़कंप मच गया। दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण बच्चे की चोरी का शक घर के ही लोगों पर गया। इस दौरान जब लोग बच्चे की तलाश में घर के पास मौजूद तालाब के पास पहुंचे, तो पानी में बच्चे का शव मिला। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी का माहौल मातम में बदल गया।
सुमंत्री ने कबूल की हत्या की बात
उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घर में हुए विवाद की बात सामने आते ही पुलिस को इसकी गुत्थी सुलझाने में अधिक समय नहीं लगा। पुलिस ने शक के आधार पर सुमंत्री देवी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान वह टूट गई और बच्चे की हत्या करने की बाद कबूल कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- CM से MP बनने पर बधाई क्यों? पप्पू यादव ने PM मोदी पर कसा तीखा तंज, बोले- लगता है साहब…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

