कुंदन कुमार, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। दरअसल तेजस्वी यादव आज गुरुवार (9 अप्रैल) को बेगूसराय एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान राबड़ी आवास के बाहर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सरकार का खजाना खाली है। कर्मचारियों को छोड़िए हमलोगों को अब तक सैलरी नहीं मिली है और बीजेपी-जदयू सरकार बनाने में लगी हुई है।
आज तक ऐसी घटना नहीं देखा- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार का पूरा सिस्टम चौपट हो चुका है। अस्पताल में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है, दवा नहीं मिल रहा है। स्ट्रेचर पर मरीज लेटे हुए रहते हैं। इस दौरान उन्होंने अररिया में आज हुए डबल मर्डर का भी जिक्र किया और कहा कि, ऐसी घटना अब तक हम लोगों ने नहीं देखा था। सरेआम एक व्यक्ति का सर काट दिया गया। प्रशासन कहां है? कहां है लॉ एंड ऑर्डर? बिहार में इस तरह की घटना लगातार हो रही है, वह भी तब जब बीजेपी के पास गृह मंत्रालय है।
अभी तक हम लोगों को भी नहीं मिली सैलरी- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि, सभी यहां पर एनडीए के जो नेता है, सबके मन में अभी बस एक ही चीज चल रहा है कि बीजेपी से कौन मुख्यमंत्री बनेगा? उन्होंने कहा कि, पहले 5 साल में एक बार सरकार बनता था। अब तो कुछ ही दिन पर नई सरकार देखने को मिलती है।
बिहार में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि, बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट है, शिक्षा बदहाल है। कई लोगों को अब तक सैलरी नहीं मिल रही है। यहां तक की अभी तक हम लोग को भी सैलरी नहीं मिली है। पूरा बिहार का खजाना खाली हो चुका है।
बिहार को गरीब बताने पर लगी मिर्ची
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, मैंने केरल में बिहार को गरीब बताया था, लेकिन यहां पर लोगों को मिर्ची लगी। नीति आयोग के रिपोर्ट के आधार पर ही मैंने ऐसा कहा था। लेकिन ये लोग क्या कर रहे है? पहले बिहार में मुख्यमंत्री पांच साल के लिए होता था अब ये लोग एक साल के अंदर ही चेहरा बदल रहे हैं। क्या-क्या हो रहा है? बिहार में जनता सब देख रही है। इन्हें आम जनता का कोई परवाह नहीं है।
ये भी पढ़ें- ‘सरकार बनने पर…उल्टा लटका दिया जाएगा’, बंगाल चुनाव को लेकर ये क्या बोल गए गिरिराज सिंह?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

