पटना। बिहार की सियासत में होली के रंगों के बीच चुनावी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। इस घोषणा के साथ ही कयासों का बाजार भी गर्म हो गया है, क्योंकि इस बार एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की दावेदारी ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।
नितिन नबीन और शिवेश कुमार पर भरोसा
बीजेपी ने अपने पुराने और भरोसेमंद चेहरों पर दांव लगाया है। नितिन नबीन, जो वर्तमान में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं, अब दिल्ली की राजनीति में अपनी पारी शुरू करेंगे। नितिन नबीन की सांगठनिक क्षमता और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, शिवेश कुमार के नाम की घोषणा ने भी संगठन में उनके मजबूत कद को स्पष्ट कर दिया है।
विधानसभा में रिक्त होगी सीट
नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो जाएगी। नियमानुसार, उनके इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए जाएंगे। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है, ऐसे में आने वाले समय में यहां का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

