Bihar Top News Today 12 february 2026: बिहार (BIHAR) में आज 12 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है। छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित चीनी मिल के पास पुलिस ने छापेमारी कर इस धंधे का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं और दो पुरुष दलालों को हिरासत में लिया है।
हार के बाद फिर मैदान में पीके
मुजफ्फरपुर। चुनाव परिणामों के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मारीपुर स्थित एक निजी होटल में विधानसभा वार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत फीडबैक लिया। इसके पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपने आगामी रोडमैप और बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर खुलकर चर्चा की।
आरोपी पति गिरफ्तार
दरभंगा/मधुबनी। साइबर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपनी ही पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर निवासी अंकित कुमार झा के रूप में हुई है।
सड़कों पर उतरे मजदूर संगठन
मुजफ्फरपुर। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आह्वान पर आज मुजफ्फरपुर की सड़कों पर विभिन्न ट्रेड यूनियन संगठनों ने अपनी ताकत दिखाई, हालांकि इस विरोध प्रदर्शन का जनजीवन और सरकारी कामकाज पर कोई खास असर नहीं दिखा।
छत से गिरकर छात्रा की मौत
पटना। दानापुर स्थित AIIMS गोलंबर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं की छात्रा पिंकी कुमारी (17 वर्ष) की कोचिंग संस्थान की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है।
जहरीली शराब पीने से मौत
बेगूसराय। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में शराबबंदी की जमीनी हकीकत और पुलिसिया तंत्र की विफलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
सासाराम। रोहतास जिले के सदर अस्पताल परिसर स्थित सीएस कार्यालय में गुरुवार को जिला आशा कार्यकर्ता महासंघ के तत्वावधान में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर सीएस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। सभी आशा कार्यकर्ता अपने मानदेय भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।
हादसे में तीन की मौत
सुपौल। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला। NH-327A पर नेमनमा चौक के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस हृदयविदारक हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
किसानों का हल्लाबोल
सासाराम। मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न संगठनों के बैनर तले गुरुवार को अखिल भारतीय आम हड़ताल के तहत शहर की सड़कों पर प्रदर्शन हुआ। दरअसल यह प्रदर्शन केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, संगठनों का संयुक्त मंच एवं संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए श्रम कानूनों समेत अन्य मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के विरोध में निकाला गया और प्रदर्शन के माध्यम से सभी संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी एकजुटता दिखाई।
डेथ पॉइंट बना आश्रम घाट
मुजफ्फरपुर। जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित आश्रम घाट एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार से लापता अनिल कुमार साहनी का शव नदी से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक बालू घाट ब्रह्मस्थान के निवासी थे। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी और पुत्र हर्ष कुमार का आरोप है कि अनिल कुमार के लापता होने के बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते त्वरित कार्रवाई करती, तो शायद जान बचाई जा सकती थी। आज अचानक शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


