Bihar Top News Today 15 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 15 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
LJP(R) के नेताओं ने फूंका तेजस्वी का पुतला
लोजपा रामविलास के नेता और कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को पटना के कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला भी जलाया। लोजपा (आर) के नेताओं का आरोप है कि बिहार विधान सभा में राजद के विधायक ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का अपमान किया है। इसी के विरोध में आज हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सदन में तेजस्वी से माफी मांगने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर……..
सड़क हादसे में ससुर-बहू की दर्दनाक मौत
बिहार के जहानाबाद में आज रविवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुई कार में एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे, जो महाशिवरात्रि के अवसर पर देवघर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। मृतकों की पहचान कृष्णनंदन सिंह (70) और उनकी पुत्रवधू रिंकू देवी (48) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर……….
भागलपुर अग्निकांड में 6 दुकानें जलकर राख
रविवार की सुबह भागलपुर जिले के नवगछिया अंतर्गत सड़वा बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस भयावह अगलगी में करीब 6 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के दौरान एक दुकान में रखे गैस सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पढ़ें पूरी खबर………
पटना में दो दोस्तों को मारी गोली
बिहार की राजधानी में महाशिवरात्रि के दिन सरेराह गोलीबारी से सनसनी फैल गई। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने दो दोस्तों को अपना निशाना बनाया। इस हमले में बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर……..
बिहार में महाशिवरात्रि की धूम
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज पूरा बिहार शिवभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। देवों के देव महादेव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बक्सर के प्रसिद्ध ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की 2 किलोमीटर लंबी कतार देखी गई। सुबह 8 बजे तक लगभग 1 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि मंदिर परिसर में घुटनों तक पानी भर गया, फिर भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। उधर, बाबा धाम में भी करीब 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है, जहां अब तक 80 हजार से अधिक भक्त महादेव को जल अर्पित कर चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर………
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। सिकरहना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सूखे नशे के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। एसडीपीओ उदय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान तीन अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नशा सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…….
‘बिहार में मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा’
मोतिहारी में लगे कृषि मेले में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि, केंद्र और बिहार सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। यही वजह है कि बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित करने के साथ ही केंद्र सरकार ने पुषा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को 2 करोड़ रुपया दिया है। जिससे किसान मखाना को खेती के लिए प्रोतसाहित होंगे। पढ़ें पूरी खबर………
CM नीतीश ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा
सीएम नीतीश कुमार ने आज रविवार (15 फरवरी) को आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर के पास बनाए जा रहे कुर्जी नाला और आनंदपुरी नाला के निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया। इन नालों का निर्माण नाला निर्माण योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस मौके पर सीएम नीतीश ने मौजूद अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर………..
मोतिहारी में अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद
मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक अर्धनिर्मित मकान के बाथरूम की टंकी में छिपाकर रखे गए शराब के टेट्रा पैक को जब्त किया है। थानाध्यक्ष अलका कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन मकान से ‘ऑफिसर चॉइस’ अंग्रेजी शराब के 180 एमएल के कुल 275 टेट्रा पैक बरामद किए गए। जब्त शराब की कुल मात्रा 49.5 लीटर बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर………
ये भी पढ़ें- ‘वे बहुत क्यूट और प्यारे इंसान हैं…’, अक्षरा सिंह ने की तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे खुश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


