Bihar Top News Today 16 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 16 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
लैंड फॉर जॉब केस में लालू और राबड़ी को बड़ी राहत
लैंड फॉर जॉब मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव और राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दोनों को मामले में शारीरिक रूप से कोर्ट में पेशे होने से छूट दी है। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि जब तक फिजिकल पेशी का विशेष आदेश नहीं दिया जाता है, तब तक वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कोर्ट में पेश हो सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर……
मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
पटना सिटी के अगमकुआं इलाके में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्टेट बैंक वाली गली में एक मजदूर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय महेश महतो के रूप में हुई है। परिजनों का सीधा आरोप है कि ठेला चोरी के पुराने विवाद को लेकर महेश की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पढ़ें पूरी खबर…….
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कल से शुरू
बिहार बोर्ड मैट्रिक (हाई स्कूल) की परीक्षा कल 17 फरवरी से शुरू हो रही है। मैट्रिक परीक्षा के लिए प्रदेश में इस साल कुल 1,699 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 15,12,687 है, जिसमें छात्राओं की संख्या 7,85,722 और छात्रों की संख्या 7,26,961 है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत होगी। पढ़ें पूरी खबर……..
मानव तस्करी का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
रोहतास में गरीब बेटियों को शादी का झांसा देकर राजस्थान में बेचने के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बिक्रमगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुनहरे भविष्य का लालच देकर उनकी बेटियों का सौदा करता था। पढ़ें पूरी खबर……….
25 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 10-10 हजार
बिहार सरकार ने महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को नई रफ्तार देते हुए सोमवार को एक बड़ा वित्तीय पैकेज जारी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 25 लाख महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,500 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर (DBT) की। प्रति महिला 10,000 की यह सहायता उनके आर्थिक स्वावलंबन के लिए दी गई है। पढ़ें पूरी खबर……..
UGC कानून को लेकर सदन में भारी हंगामा
बिहार विधानसभा का बजट सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सदन में मौजूदगी के बावजूद विपक्ष ने तीखे तेवर अपनाए रखे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजद (RJD) विधायकों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोल दिया। विधायक दल के नेताओं का आरोप है कि राज्य में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और सरकार मौन साध्य बैठी है। सदन के बाहर राजद कार्यकर्ताओं और विधायकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब की मांग की। पढ़ें पूरी खबर……
पूर्णिया में जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़
बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक खजांची थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 45,500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कस्बा थाना क्षेत्र के फकीर तकिया (वार्ड-3) निवासी मोहम्मद जुबैर आलम के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…..
महिला डांसर के साथ गैंगरेप
बिहार के भोजपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां यूपी की रहने वाली एक महिला डांसर के साथ ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत 3 आरोपियों ने गैंगरेप किया है। घटना बीते शनिवार (14 फरवरी) रात की है। पीड़िता ने कल रविवार (15 फरवरी) की सुबह इसकी शिकायत थानेमें दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ऑर्केस्ट्रा संचालक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला करनामेपुर थाने क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…….
ये भी पढ़ें- राजस्थान केमिकल फैक्ट्री धमाका: मोतिहारी के 5 मजदूरों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


