Bihar Top News Today 1st march 2026: बिहार (BIHAR) में आज 1 मार्च को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……..

जदयू में भारी बवाल, चुनाव रद्द

नवादा में आज जदयू जिला अध्यक्ष पद के लिए आयोजित संगठनात्मक चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ गया। पार्टी कार्यालय देखते ही देखते जंग के मैदान में बदल गया, जहां कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट हुई। हालात बिगड़ते देख निर्वाचन पदाधिकारी हरि कृपाल ने चुनाव प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी। साथ ही मौजूदा जिला अध्यक्ष पद सहित पूरी जिला कमेटी को भंग करने की घोषणा कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर…………

एक परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के वैशाली से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शौचालय टंकी की जहरीली गैस के चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब टैंक में फंसे एक सदस्य को बचाने के प्रयास में एक-एक कर परिवार के अन्य लोग भी टैंक के अंदर चले गए और दम घुटने के कारण उनकी भी मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर……..

मासूम की गला रेतकर निर्मम हत्या

बिहार के कटिहार से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां महज 9 साल की मासूम बच्ची की सिर्फ इसलिए गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। क्योंकि उसने एक नाबालिग बालक के नशा करने की शिकायत उसके परिजनों से कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी भी नाबालिग है उसकी उम्र भी 13 साल ही है। पूरा मामला कोलासी थानाक्षेत्र के संदलपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर………

खामेनेई की मौत पर राजद का बड़ा बयान

राजद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अली खामेनेई की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद ने ‘एक्स’ पर लिखा- अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के साथ भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया है। राजद ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि, हजारों बेकसूरों ने अपनी जान गंवाई है। अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के उद्देश्य से किया गया ईरान पर हमला पूरी मानवता के विरुद्ध हमला है। राजद ने कहा कि, इराक, लीबिया, सीरिया जहां भी अमेरिका ने हमला किया, उन देशों को और वहां के नागरिकों के जीवन को अमेरिका ने बर्बाद कर दिया। पढ़ें पूरी खबर………

75 साल के हुए सीएम नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 75 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ केक काटा गया, वहीं नौलखा मंदिर में उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विशेष पूजा-हवन का आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर………..

होली-रमजान पर बिहार में सुरक्षा टाइट

बिहार में होली और रमजान के त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे राज्य में लगभग 31 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की कमान जिला स्तर पर कंट्रोल रूम संभालेंगे, जहां हर 2 घंटे में स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…………

बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

रोहतास में घास काटने जैसी छोटी सी बात पर एक शख्स की जान ले ली गई। मामला दिनारा थाना क्षेत्र के अरंग गांव का है, जहां रविवार की सुबह हुई इस हिंसक वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल गांव निवासी लाल बहादुर राम अपने खेत में मवेशियों के लिए चारा (घास) काटने गए थे। वहां उन्होंने देखा कि गांव का ही एक युवक पहले से उनके खेत में घास काट रहा है। जब लाल बहादुर ने अनधिकृत रूप से घास काटने का विरोध किया, तो आरोपी आगबबूला हो गया और उनपर जानलेवा हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…………

बस ट्रक की टक्कर में तीन की मौत

कैमूर जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। रविवार तड़के NH-19 (दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे) पर नसेज गांव के समीप एक यात्री बस और ट्रॉली ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर………….

पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

जधानी के मरीन ड्राइव पर रविवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में कुख्यात शार्प शूटर अमित कुमार के पैर में गोली लगी है, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। अमित वैशाली का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। ​पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अमित किसी बड़े गैंग से सुपारी लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस अब उस मुख्य सरगना की तलाश कर रही है जिसने इस शूटआउट की साजिश रची थी। पढ़ें पूरी खबर…………

होली मिलन समारोह के दौरान फायरिंग

नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव स्थित एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह अचानक हिंसा में बदल गया। भोजपुरी गायक रौशन रोही के कार्यक्रम के दौरान जमकर पथराव और गोलीबारी हुई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान हुई फायरिंग में एक किशोर को गोली लग गई, जबकि पथराव में एक पत्रकार समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गायक रौशन रोही सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…………..

ये भी पढ़ें- दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक, CM नीतीश को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई