Bihar Top News Today 22 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 22 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
तेजस्वी ने सीएम नीतीश को बताया कठपुतली
तेजस्वी यादव आज रविवार को संत रविदास जयंती के मौके पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि, बिहार का दुर्भाग्य है, बिहार को अचेत मुख्यमंत्री मिला है। कठपुतली मुख्यमंत्री है, भाजपा उनसे अपना काम करवा रही है। क्या-क्या हरकत वो आज कल कर रहे है, आप लोग देख ही रहे है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आते ही पैसा और घूस का खेल शुरू हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर……….
बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका और AI समिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए अधनंग प्रदर्शन को भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने वाला कृत्य बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भारत आए थे और ऐसे वैश्विक मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शर्टलेस प्रदर्शन देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। पढ़ें पूरी खबर……….
सीएम ने वैभव सूर्यवंशी को सौंपा 50 लाख का चेक
बिहार के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य वैभव सूर्यवंशी आज रविवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वैभव के सम्मान में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सीएम नीतीश ने वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक सौंपा और शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर…………
कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी और शाह का पुतला
राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर आज रविवार को कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया गया। कांग्रेस का आरोप है कि एआई समिट के दौरान हुए अधनंग प्रदर्शन के मामले में युवाओं की गिरफ्तारी गलत है। इसी के विरोध में आज यह प्रदर्शन किया गया। पढ़ें पूरी खबर……..
टॉप-10 अपराधी संतोष गोस्वामी गिरफ्तार
कोठीहाट चौक पर कॉस्मेटिक व्यवसायी अरुण केशरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी और जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और दो खोखे बरामद किए। पढ़ें पूरी खबर………
सास की हत्या, साली को जिंदा जलाया
समस्तीपुर के कल्याणपुर के अकबरपुर निवासी रिटायर इंजीनियर अरुण देव सिंह और उनकी पत्नी सुमन सिंह ने राज्य महिला आयोग के सामने अपनी आपबीती सुनाई। सुमन के पिता अशोक सिंह वायु सेना में थे और माता कुसुम कुमारी शिक्षिका थीं। भाई न होने के कारण पाटीदारों की नजर उनकी करोड़ों की जमीन पर थी। संपत्ति हड़पने के लिए 1993 में उनकी मां की हत्या कर दी गई, जिसके सदमे में पिता भी चल बसे। खूनी खेल यहीं नहीं रुका, 2005 में उनकी छोटी बहन सीमा को जिंदा जला दिया गया, जबकि दूसरी बहन की मौत सदमे से हो गई। पढ़ें पूरी खबर…………
मीट दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
बिहार सरकार ने हाल ही में राज्य के अंदर खुले में मांस-मछली की बिक्री करने पर रोक लगाने का निर्णय लिया था, जिसके तहत नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से उठाया गया है। विभाग द्वारा राज्य के सभी शहरों में बिना वैध लाइसेंस के चल रही मीट शॉप्स को बंद करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। होली के मौके पर यह उन दुकानदारों के लिए बड़ा झटका है, जो राज्य में मांस-मछली की बिक्री कर अपना जीवन यापन करते हैं। पढ़ें पूरी खबर………
मोतिहारी पहुंचा 7 मजदूरों का शव
राजस्थान के भिवाड़ी में पिछले दिनों एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में पूर्वी चंपारण के 7 लोगों की मौत हो गई थी। घटना इतना भयानक था की मृतक 7 मजदूरों के शव की पहचान करना भी मुश्किल था। राजस्थान जिला प्रशासन द्वारा सभी मृतक का उनके परिजनों संग डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसके बाद में उनकी पहचान हो सकी। मृतकों की पहचान होने के बाद राजस्थान से सातों मजदूरों के शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में आज रविवार को मोतिहारी लाया गया, जहां उनके परिजनों को शव सौंपा गया। पढ़ें पूरी खबर………..
गला रेतकर पत्नी की हत्या
जमुई जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि सनकी पति मोहम्मद इरफान अंसारी ने अपनी ही पत्नी तरन्नुम उर्फ तराना की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और खुद टाउन थाना पहुंचकर जुर्म को कबूलते हुए आत्म समर्पण कर दिया। पढ़ें पूरी खबर………
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


