Bihar Top News Today 25 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 25 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……..
तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। अमित शाह अपने विशेष विमान से पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय समेत अन्य नेताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। अमित शाह का यह सीमांचल दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर……….
जदयू के दिग्गज नेता का निधन
बिहार की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का बुधवार शाम निधन हो गया। उन्होंने पटना के रूबन अस्पताल में शाम करीब 6 बजे अंतिम सांस ली। वे पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि उनके भाई और पूर्व एमएलसी राजेश राम ने की। उनके जाने की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों समेत खासकर चंपारण इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पढ़ें पूरी खबर…….
मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
मोतिहारी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने संगठित देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना समेत 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छतौनी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार, एएसपी हेमंत सिंह को सूचना मिली थी कि छतौनी थाना क्षेत्र में संगठित सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम गठित की गई और पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। पढ़ें पूरी खबर…………
विधानसभा में शराब की डिलीवरी!
बिहार में बीते कुछ दिनों से शराबबंदी का मुद्दा छाया हुआ है। वहीं, अब राजद एमएलसी सुनील सिंह ने शराबबंदी को फेल बताते हुए एक बड़ा दावा किया है। मीडिया से बातचीत में ने विवादित और आक्रामक बयान देते हुए यह दावा किया कि, अगर किसी को प्रमाण चाहिए, तो 27 फरवरी को सदन के अंतिम दिन मैं इसी सदन के प्रांगण में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा सकता हूं। पढ़ें पूरी खबर……….
दुल्हन को स्टेज पर मारी गोली
बिहार के बक्सर जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जयमाला के दौरान स्टेज पर ही एक युवक ने दुल्हन गोली मार दी। पेट में गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा के मल्लाह टोली की है। पढ़ें पूरी खबर……
तेजस्वी का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला
बिहार में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। तेजस्वी यादव ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में अब सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है और कानून का शासन कागजों तक सिमट गया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री अब पहले की तुलना में बहुत कमजोर हो गए हैं, उन्हें याद तक नहीं रहता कि राज्य में क्या चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…………..
पैसे नहीं देने पर किन्ररों ने रेता भाईयों का गला
आर शहर के रेलवे स्टेशन पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस (22659) में सफर कर रहे दो सगे भाइयों पर किन्नरों के एक समूह ने जानलेवा हमला कर दिया। विवाद की जड़ महज चंद रुपयों की मांग थी, जिसे पूरा न करने पर किन्नरों ने धारदार हथियार और पिन से हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। घायलों की पहचान भागलपुर के डहरपुर निवासी अब्दुल जबर (27) और जहांगीर (19) के रूप में हुई है। दोनों भाई केरल में राजमिस्त्री का काम करते हैं और घर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…….
NDA विधायकों ने सदन में अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन सदन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रही। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार और घूसखोरी का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। खास बात यह रही कि विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी अपनी ही सरकार को इस मसले पर कटघरे में खड़ा किया, जिसे लेकर सदन में गहमागहमी बनी रही। पढ़ें पूरी खबर……
रसगुल्ले के लिए जमकर मारपीट
नवादा में एक शादी के दौरान मिठास में ऐसी कड़वाहट घुली कि बात मारपीट तक पहुंच गई। रसगुल्ले को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते अखाड़े में बदल गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। यह घटना जिले के एक होटल में बारात आने से ठीक पहले हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल में नाश्ते के दौरान दो व्यक्ति रसगुल्ले को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद तब और बढ़ गया जब एक पक्ष ने खुद को वकील बताते हुए रौब झाड़ना शुरू किया। देखते ही देखते बात गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई, जिससे शादी की खुशियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर……….
ये भी पढ़ें- ‘चुनाव के समय आपने किया था ऐलान’, अमित शाह के बिहार दौरे पर पप्पू यादव ने गृहमंत्री को याद दिलाया उनका वादा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


