Bihar Top News Today 26 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 26 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……..
शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी का बड़ा बयान
गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, अमित शाह पटना आए हैं और अब फिर से घुसपैठिए की बात की जा रही है। बिहार में 20 सालों से इन लोगों की सरकार है। केंद्र में उनकी सरकार है। फिर भी घुसपैठिए की बात कर रहे हैं, अगर बिहार में घुसपैट हो रहा है, तो इसका मतलब इनकी सरकार फेल है। पढ़ें पूरी खबर………..
सरदार पटेल से अमित शाह की तुलना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह की तुलना सरदार वल्लभभाई पटेल से करते हुए उन्हें देश का दूसरा लौह पुरुष करार दिया। सिंह ने कहा कि जिस तरह पटेल ने रियासतों का एकीकरण किया, उसी तरह शाह ने दशकों से लंबित कश्मीरी समस्याओं और उग्रवाद का अंत कर इतिहास रचा है। गिरिराज सिंह के अनुसार, धारा 370 को हटाना किसी अन्य नेता के लिए असंभव कार्य था, जिसे अमित शाह ने दृढ़ इच्छाशक्ति से सच कर दिखाया। पढ़ें पूरी खबर………..
पवन सिंह का राज्यसभा जाना लगभग तय
राज्यसभा भेजे जाने की अटकलों के बीच भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह ने आज गुरुवार (26 फरवरी) को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। पवन सिंह और नितिन नबीन की मुलाकात इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इस समय राज्यसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। वहीं, मुलाकात के बाद राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि, मैं पार्टी का सिपाही हूं, मालिक जो चाहेंगे वही होगा। पढ़ें पूरी खबर……..
सगे भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली
राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने बीच बाजार में दो सगे भाइयों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे और छोटे भाई आकाश गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लाहपुर हाट इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर……….
रीतलाल यादव को लगा बड़ा झटका
दानापुर से राजद के पूर्व विधायक और बाहुबली रीतलाल यादव को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रंगदारी, अवैध भूमि कब्जा और संगठित गिरोह चलाने के गंभीर आरोपों में घिरे रीतलाल यादव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस सत्यव्रत वर्मा की पीठ ने कहा कि, अपराध की गंभीरता और इतिहास को देखते हुए जमानत देना संभव नहीं है। रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने और धमकी देने के साथ-साथ संगठित अपराधी गिरोह का संचालने करने का गंभीर आरोप है। पढ़ें पूरी खबर……
बिहार सरकार को 4844 करोड़ का फटका
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कैग (CAG) की रिपोर्ट ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार 4844 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने में नाकाम रही है। इसमें सबसे बड़ी चूक परिवहन विभाग में देखी गई, जहां SOP के नियमों को ताक पर रखकर वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किए गए। इसके अलावा, फसलों की सब्सिडी में भी भारी बंदरबांट और अनियमितता का खुलासा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…….
अररिया में अमित शाह का बड़ा ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के अररिया में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। शाह ने स्पष्ट किया कि सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठ के कारण बदलती डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) एक गंभीर चिंता है। उन्होंने कहा कि, चुनाव के दौरान जनता से किया गया ‘घुसपैठियों को बाहर निकालने’ का वादा महज चुनावी नारा नहीं है, बल्कि सरकार जल्द ही एक-एक घुसपैठिये को चुनकर बाहर करने का अभियान शुरू करने वाली है। पढ़ें पूरी खबर……..
पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी की संदिग्ध मौत
बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि मृतक ललित कुमार एक शराब तस्कर था और भागते समय गिरने से उसकी जान गई। दूसरी ओर, परिजनों ने पुलिस पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक लंबे समय से शराब के कारोबार में लिप्त था। पढ़ें पूरी खबर……..
सूरत में बिहार के परिवार का सामूहिक आत्महत्या
गुजरात के सूरत (वेसु) में बिहार मूल के एक परिवार ने आर्थिक तंगी और प्रताड़ना से तंग आकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना में बालमुकुंद खेतान, उनकी पत्नी प्रियंका और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पुलिस को मौके से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वैभव रुंगटा नामक कपड़ा ब्रोकर को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। पढ़ें पूरी खबर………
विस में सुनील सिंह और नीरज कुमार के बीच नोकझोंक
बिहार विधान परिषद में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने के विधानसभा में शराब की डिलीवरी करा देने वाले दावे पर विधान परिषद में भी माहौल गरमाया रहा। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने सुनील सिंह के इस दावे पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि, इस तरह का बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि सदन की गरिमा के खिलाफ भी है। धारा 30 के तहत इस तरह के बयान पर 5 से 10 साल तक की सजा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…….
कैमूर में भारी बवाल
कैमूर के कुदरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 कझार घाट टोला के समीप आज गुरुवार की सुबह 6:00 से सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों के साथ सड़क पर बांस बल्ली लगाकर कुदरा भभुआ मुख्य पथ को जाम कर दिया। पिछले 6 घंटे से सड़क जाम है, इस जाम के दौरान कई मालवाहक और यात्री वाहन फंसे हैं। आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों के साथ लाठी डंडे से जमकर मारपीट की है। इस दौरान कई घरों के दरवाजे और गाड़ियां भी तोड़ दिए गए। पढ़ें पूरी खबर………….
ये भी पढ़ें- महिला डांसर के साथ दरोगा की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


