Bihar Top News Today 29 march 2026: बिहार (BIHAR) में आज 29 मार्च को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज रविवार (29 मार्च) को मैट्रिक (10वीं) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड कार्यालय से आधिकारिक रूप से नतीजे घोषित किए। इस साल कुल 12,35,743 विद्यार्थी सफल रहे हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा। बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर अपना ही रिकॉर्ड कायम रखा है।  वैशाली की सबरीन प्रवीण और जमुई (सिमुलतला स्कूल) की पुष्पांजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों टॉपरों ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। पढ़ें पूरी खबर………

पटना में आज से गंगा की सैर शुरू

राजधानी पटना वासियों और पर्यटकों के लिए एक शानदार खबर है। गंगा नदी की गोद में सुकून के पल बिताने का इंतजार अब खत्म हो गया है। तकनीकी मरम्मत और रखरखाव के कारण पिछले तीन महीनों से बंद पड़ा रो-पैक्स क्रूज आज से एक बार फिर अपनी यात्रा शुरू करने जा रहा है। दीघा के जनार्दन घाट से शुरू होने वाली यह सेवा नए उत्साह और कुछ बदलावों के साथ पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर………..

निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग

बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है, और वह है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री। लंबे समय तक खुद को लाइमलाइट से दूर रखने वाले निशांत को अब सीधे मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किया जा रहा है। जदयू के वरिष्ठ नेता और विधायक श्याम रजक ने कहा है कि निशांत में एक सफल नेतृत्वकर्ता के सभी गुण मौजूद हैं। रजक के अनुसार, निशांत उच्च शिक्षित हैं और उनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है। वह शालीन हैं और बिहार की कमान संभालने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। पढ़ें पूरी खबर…….

PK ने बताया कौन होगा बिहार का अगला सीएम?

भागलपुर पहुंचे प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार का सीएम कौन होगा? के सवाल पर कहा कि, बिहार का मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह चाहेंगे। क्योंकि सरकार उनके प्रयास से बनी है। पीके ने कहा कि, 202 विधायकों के बावजूद नीतीश कुमार को दिल्ली जाना पड़ रहा है। ये मैन्युफैक्चर्ड परिणाम है। यह नीतीश के लोकप्रियता का परिणाम नहीं है। यह 10 हजार रुपये से खरीदा परिणाम है। पढ़ें पूरी खबर………

मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आने पर छात्र ने की खुदकुशी

रोहतास के फजलगंज स्थित शिव कॉलोनी मोहल्ले में आज रविवार (29 मार्च) की शाम एक विद्यार्थी की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र हरिओम उर्फ प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को आत्महत्या के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हरिओम ने इस बार मैट्रिक का परीक्षा दिया था और रिजल्ट खराब आने के बाद उसने यह कदम उठाया है। पढ़ें पूरी खबर………

कैमूर में पति के सामने पत्नी की दर्दनाक मौत

बिहार के कैमूर जिले में आज रविवार को पति की आंखों के सामने उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल पूरा मामला कुदरा रेलवे स्टेशन के पश्चिम पोल संख्या 598/6 और 598/5 के बीच का है। जहां, पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के भागलपुर जिला अकबरनगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी गांव निवासी शदिक खान कि पत्नी अकतीमा हदीस के रूप में हई है।

दूसरे गांव में मेला देखने गए युवक की बेरहमी से हत्या

बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी रंजिश और वर्चस्व के विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र के नादियामि गांव की है, जहां चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा देखने गए युवक को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। आरोप है कि हमलावर इस बात से नाराज थे कि मिथलेश दूसरे गांव से उनके यहां मेला देखने क्यों आया। पढ़ें पूरी खबर………..

अनंत सिंह ने की सीएम नीतीश से मुलाकात

मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज रविवार (29 मार्च) को सीएम नीतीश से मुलाकात की है। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात है। मुलाकात के बाद जब वे बाहर निकले तो मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि, नीतीश जी से मुलाकात हुई। प्रणाम किए और हम चल दिए। वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार कल एमएलसी पद से इस्तीफा दे रहे हैं? आपकी क्या इच्छा है? इसपर अनंत सिंह ने कहा, इच्छा तो सबको (इस्तीफा नहीं दे) थी, लेकिन वह नहीं माने, तो क्या इच्छा रहेगी? पढ़ें पूरी खबर………

अशोक चौधरी से मिले कांग्रेस के बागी विधायक

कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा आज रविवार (29 मार्च) को जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद प्रदेश में सियासी हलचल एक बार फिर से तेज हो गई है। यह कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस के बागी विधायक एनडीए के साथ आ सकते हैं। गौरतलब है कि सुरेंद्र कुशवाहा कांग्रेस के उन तीन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में अपना वोट नहीं दिया था। पढ़ें पूरी खबर……

भागलपुर में दो किशोरों की मौत

भागलपुर जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बीती रात रसूलपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क के पास हुआ। मृतकों की पहचान सचिन कुमार (16 वर्ष), पिता सुभाष मंडल, ग्राम एकचारी, थाना रसूलपुर, जिला भागलपुर तथा अभिषेक कुमार (15 वर्ष), पिता (स्व.) की दादी बी मेहता, ग्राम कटोरिया, थाना कटोरिया, जिला बांका के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…………

ये भी पढ़ें- ‘MLC बनने के लिए हमारे घर आते थे…’, TMC सांसद कीर्ति आजाद का गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला, बोले- कपड़ा भी हमने सिलवा कर दिया