Bihar Top News Today 2nd April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 2 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
ललन सिंह का ममता बनर्जी पर विवादित बयान
जदयू नेता ललन सिंह ने आज एएनआई के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ममता बनर्जी एक ऐसी जंतु हैं, जो इस देश के कायदे, कानून, लोकतंत्र, परंपरा को मानने को तैयार नहीं हैं। वो थेथरई पर आमादा रहती हैं। वे सारे सिस्टम को ध्वस्त कर सत्ता पर कब्जा करना चाहती हैं। जदयू नेता ने ममता के लिए जंतु शब्द का इस्तेमाल जानबूझकर व्यंग में किया या फिर उनकी जुबान फिसल गई? इसकी सच्चाई तो वो ही बता सकते हैं। उनके इस बयान से बंगाल चुनाव का तापमान और बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर………
पूर्व DGP का बड़ा खुलासा
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार को कोई पसंद करे या नापसंद, लेकिन यह मानना पड़ेगा कि वे बिहार के सबसे सफल और यशस्वी मुख्यमंत्री रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, बेतिया में तैनात एक तत्कालीन एसपी (आंध्र प्रदेश कैडर) अपराध रोकने में नाकाम रहे और अपराधियों के साथ समझौता किया। पढ़ें पूरी खबर………
सीएम नीतीश के अपमान पर भड़के तेजस्वी!
बिहार के सीएम नीतीश कुमार को Z प्लस श्रेण की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसे लेकर हालही में बकायदा गृह विभाग की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। तेजस्वी यादव ने आज गुरुवार 2 अप्रैल को गृह विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई उनके दल और समर्थकों ने सपने में भी नहीं सोची होगी कि उनके इस्तीफे से पहले ही गृह विभाग और अधिकारी उन्हें भूतपूर्व बताने में लग गए हैं। अभी देखते रहिए, ये क्या-क्या करेंगे? पढ़ें पूरी खबर…………
1.70 लाख घूस के साथ पेशकार गिरफ्तार
मुंगेर जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुक्त कार्यालय के पेशकार मुकेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशकार जमीन से जुड़े एक मामले में पक्षकार से 1 लाख 70 हजार रुपये की घूस की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे घूस की रकम लेते हुए धर दबोचा। पढ़ें पूरी खबर…….
पप्पू यादव ने सदन में उठाया नालंदा का मामला
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज लोकसभा में नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित अजयपुर (ढिबरा) गांवमें महिला के साथ सरेआम हुए गैंगरेप की कोशिश का मामला उठाया। पप्पू यादव ने सदन में इस घटना को सिर्फ एक अपराध नहीं बताते हुए मानवता और सभ्य समाज के लिए झकझोर देने वाली दरिंदगी करार दिया है। सांसद ने यौन अपराधों से जुड़े अन्य गंभीर मामलों में तुरंत सुनवाई कर दोषियों को कड़ी से कड़ी और फांसी तक की सजा देने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर………
मौलाना की गिरफ्तारी पर AIMIM ने उठाया सवाल
अररिया के जोकीहाट निवासी प्रख्यात इस्लामिक स्कॉलर मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने दो साल पुराने कथित डॉक्टर्ड वीडियो के मामले में उन्हें बिहार से बिना ट्रांजिट रिमांड गिरफ्तार कर लिया। AIMIM प्रदेश अध्यक्ष और आमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने मौलाना की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए सीएम नीतीश से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। पढ़े पूरी खबर……….
युवक की गोली मारकर हत्या
राजधानी पटना के ग्रामीण इलाकों में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार की सुबह खुसरूपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान लोदीपुर गांव निवासी वली अहमद के 35 वर्षीय पुत्र आफताब आलम उर्फ मोहम्मद मुन्नू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर……….
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म
भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। शहर के सहनी टोला इलाके में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब 9 साल की मासूम बच्ची अपने घर के समीप स्थित एक बगीचे की ओर गई थी। आरोप है कि वहीं मौजूद एक नाबालिग लड़के ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पढ़ें पूरी खबर……….
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

