Bihar Top News Today 3rd April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 3 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
बिहार में फर्जी IPS गिरफ्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में एक जालसाज को खुद को आईपीएस अधिकारी बताना महंगा पड़ गया। वर्दी का रौब दिखाकर एक कपड़ा व्यवसायी से हजारों की ठगी करने वाले इस शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और सुरक्षा एजेंसियों की टी-शर्ट बरामद हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…..
CM का सपना देख रहे सम्राट चौधरी को झटका!
नीतीश कुमार के बाद बीजेपी नेता और मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सबसे आगे चल रहा है। हालांकि इस बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि सीएम की रेस में होने के बाद भी सम्राट चौधरी को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, आपके-हमारे देखने से क्या होगा? सभी जानते हैं कि बीजेपी में पर्ची निकलती है। किसके भाग्य से कौन पर्ची निकलती है, इसका इंतजार कीजिए। पढ़ें पूरी खबर…….
जहरीली शराब पीने से 5 की मौत
बिहार के पूर्वी चंपारण में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर बरपाया है। तुरकौलिया प्रखंड के रघुनाथपुर और शंकर सरैया गांव में कथित तौर पर लोकल कच्ची शराब के सेवन से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी ने न केवल पांच परिवारों को उजाड़ दिया है बल्कि आधा दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पांचवें मृतक की पहचान समाप्त साह के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर……..
तेजस्वी की इंग्लिश का बीजेपी ने उड़ाया मजाक
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के केरल दौरे ने राज्य की राजनीति में भाषाई और वैचारिक जंग छेड़ दी है। केरल के एक कार्यक्रम में तेजस्वी द्वारा दी गई अंग्रेजी स्पीच अब भाजपा और राजद के बीच जुबानी वार का मुख्य केंद्र बन गई है। तेजस्वी यादव ने केरल में कहा था I have come from Bihar state, which is the poorest state of the country। इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने तेजस्वी की अंग्रेजी को नौवीं फेल स्तर की करार देते हुए व्याकरण संबंधी गलतियां निकाली। पढ़ें पूरी खबर…..
पूर्व पार्षद से सोने की चेन की लूट
मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी अंतर्गत बालूघाट का है जहां मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद विकास साहनी को अपना निशाना बनाया। अपराधियों ने सरेराह रिवाल्वर की नोक पर विकास साहनी के गले से करीब 50 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…….
पप्पू यादव ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज शुक्रवार (3 अप्रैल) को नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने नूरसराय की पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता के पति से बिहार में ही रहकर काम करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता भी की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…………
दरभंगा में 20 लाख की लूट
दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है, जहां चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने प्रेम ज्वेलर्स नाम की दुकान से करीब 20 लाख के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से बाजार के व्यवसाइयों में दहशत का माहौल है। लूट की इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। पढ़ें पूरी खबर……….
इलाज कराने अस्पताल गई मासूम के साथ दुष्कर्म
बिहार के छपरा से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां इलाज कराने पहुंची एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। पूरा मामला भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक स्थित एक निजी अस्पताल का है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर………
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

