Bihar Top News Today 6th April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 6 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
महागठबंधन पर ओवैसी का बड़ा बयान
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओवैसी ने महागठबंधन के साथ भविष्य के रिश्तों महिला आरक्षण बिल और पश्चिम बंगाल की राजनीति पर खुलकर अपनी राय रखी। जब ओवैसी से पूछा गया कि क्या भविष्य में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर वह समर्थन देंगे तो उन्होंने सधे हुए अंदाज में कहा क्या अभी सरकार बन रही है? जब बनेगी तब देखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…………..
5 लोगों को सांप ने काटा
रोहतास में भीषण गर्मी के साथ ही अब सांपों का आतंक बढ़ने लगा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सर्पदंश की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटनाक्रम में एक मासूम बच्चे सहित कुल पांच लोग सांप काटने का शिकार हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए सासाराम स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है, जबकि अन्य खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर………..
‘लालू को तो लोगों ने सिर्फ बदनाम किया’
बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले ने अब राजनितिक तूल पकड़ लिया लिया है। आज सोमवार (6 अप्रैल) को पीड़त परिवारों से मिलने पहुंचे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि, लालू यादव को तो लोगों ने सिर्फ बदनाम किया। लेकिन सही में जंगलराज तो इस सरकार में है, जहां कानून थोप दिया गया और दूसरे राज्य से टैंकर आ जा रहा है। इस हमाम में सब मिलकर लूट रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर……….
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना
बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। घटना में घायल ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वह अपनी दो बीघा जमीन को देखकर अपने लोगों के साथ वापस लौट रहे थे। हमलावर स्कॉर्पियो से आए थे और उनके पास राइफल थी, जिससे उन्होंने करीब 10 राउंड फायरिंग की। घटनामें ओम प्रकाश और उनका साथी गोली लगने से घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…….
तेजस्वी ने खोला शराबबंदी का काला चिट्ठा
बिहार में वर्ष 2016 में 5 अप्रैल को पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी। कल रविवार (5 अप्रैल) को प्रदेश में शराबबंदी को 10 साल हो गए। शराबबंदी के 10 साल होने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस कानून की विफलता को लेकर सवाल उठाया है।तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा कि, शराबबंदी की विफलता का दोषी कौन? मेरे सवालों, तर्कों और तथ्यों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि, शासन-प्रशासन और शराब माफिया के नापाक मजबूत गठजोड़ की बदौलत शराबबंदी का यह कानून अपने उद्देश्य की पूर्ति में एकदम विफल रहा। पढ़ें पूरी खबर……….
कृषि अधिकारी ने उड़ाई कानून की धज्जियां
बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले से सत्ता और पद के मद में चूर एक सरकारी सेवक की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित सुजीत कुमार सिंह के अनुसार कृषि अधिकारी प्रकाश सिंह अपने साथी टूटू कुमार और कुछ नकाबपोश अपराधियों के साथ उनके घर पहुंचा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक लोक सेवक जिसका काम जनता की सेवा करना है वह हाथ में रिवॉल्वर लिए दरवाजे पर तांडव कर रहा है। चश्मदीदों का कहना है कि दबंग अधिकारी ने न केवल हथियार चमकाए बल्कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पढ़ें पूरी खबर……
जलती चिता से शव उठा ले गई पुलिस
वैशाली जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। लालगंज थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता खुशबू कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल वालों द्वारा आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंडक नदी के किनारे जलती चिता को बुझाकर अवशेषों को कब्जे में लिया। पढ़ें पूरी खबर………..
बीजेपी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
बीजेपी आज 6 अप्रैल 2026 को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर आज पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में शाम के समय दीपोत्सव का आयोजन किया गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मंत्री दिलीप जायसवाल ने दीप जलाकर इस महोत्सव की शुरुआत की। महिला मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूलों से दीप को सजाया तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की। पढ़ें पूरी खबर………
जहरीली शराब कांड मुख्य सरगना ने किया आत्मसमपर्ण
बिहार के मोतिहारी में जिन शराब कारोबारियो ने मौत का जाम बांटा था, उसमें से कुछ लोगों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आज सोमवार (6 अप्रैल) को पुलिस की दबिश से परेशान होकर जहरीली शराब कांड के दो मुख्य सरगना सुनील शाह और कन्हैया यादव ने मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जाता है कि इन्हीं लोगों के द्वारा जिले में मिथेनॉल केमिकल जिसका प्रयोग कर जहरीली शराब बनाई जाती है, उसका खेप मंगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…….
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

