Bihar Top News Today 6th January 2025: बिहार (BIHAR) में आज 06 जनवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
बिहार कांग्रेस में भारी बवाल
मधुबनी बिहार कांग्रेस में आपसी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। मधुबनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हार की समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर लाठियां चलने लगीं। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान की मौजूदगी में हुआ। पढ़ें पूरी खबर……
BSSC के चेयरमैन पद से आलोक राज का इस्तीफा
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के चेयरमैन आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हैरानी की बात यह है कि नियुक्ति के महज 4 दिनों बाद ही पूर्व आईपीएस आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे तिया। नए साल के पहले दिन 01/01 2026 को BSSC चेयरमैन के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। फिलहाल आलोक राज ने निजी कारणों का हवाला देते हुए BSSC चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर……..
जदयू में बड़े उलटफेर के संकेत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में बड़े फेरबदल की तैजदयू में बड़े उलटफेर की तैयारीयारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को इस पद से मुक्त किया जा सकता है। उनकी जगह अब किसी अन्य चेहरे को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं, उमेश कुशवाहा को पार्टी में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर…….
लव जिहाद पर आमने-सामने गिरिराज और ओवैसी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी के लव जिहाद बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि ओवैसी जागरूकता की बात करते हैं तो इसकी शुरुआत हैदराबाद से करें। सिंह ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ लव जिहाद नहीं, बल्कि एक सुनियोजित अभियान है, जिसमें लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे तत्व भी शामिल हैं। उनके मुताबिक यह सब सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है। सिंह ने यह भी कहा कि ओवैसी की सोच जिहाद से प्रभावित है, लेकिन भारत का दोबारा विभाजन कभी नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर…….
बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या
पटना के खुशहालपुर थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार शाम एक हिंसक घटना घटित हुई। गांव में जमीन के एक टुकड़े पर पिलर गाड़ने का विरोध करना 65 वर्षीय शंकर सिंह को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने उन पर ईट और लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर सिंह को इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर……….
बिहार में और बिगड़ सकता है मौसम
राजधानी सहित बिहार के अधिकांश जिलों में दो दिनों से छाई गलन के बीच सोमवार को हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन शाम चार बजे के बाद बर्फीली हवाएं तेज हो गईं, जिससे ठिठुरन फिर बढ़ गई और पूरा शहर ठंड की चपेट में आ गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 8 जनवरी से मौसम दोबारा बिगड़ सकता है। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है और शीतलहर की स्थिति और तीव्र होगी। पढ़ें पूरी खबर……..
पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव
बिहार के पूर्वी चंपारण में आज मंगलवार को उस समय हंडकंप मच गया, जब जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बौधा सरेह में ग्रामीणों ने एक पेड़ से युवक और युवती के शवों को लटकते हुए देखा। युवक-युवती के शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में सनसनी की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पढ़ें पूरी खबर………..
युवक को घर से बाहर खींचकर मारी गोली
बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हर रोज हत्या, लूट, छिनतई और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने घर से बाहर निकालकर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला गांव की है। पढ़ें पूरी खबर……….
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


