Bihar Top News Today 7th April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 7 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

‘बंगाल से लेकर असम तक भाजपा साफ’

सासाराम पहुंचे कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बंगाल सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरी तरह से साफ बताया है। उन्होंने कहा कि, बंगाल से लेकर असम तक और केरलम से लेकर पण्डुचेरी तक इस बार भाजपा पूरी तरह से साफ है। मनोज कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, केरलम में जहां भाजपा की खाता नहीं खुलेगा। वहीं, पश्चिम बंगाल में उनके विधायकों की संख्या कम हो जाएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि, जिस प्रदेश में चुनाव होता है, वहां घुसपैठ का मुद्दा उठा देते हैं। पढ़ें पूरी खबर……..

जहर देकर पति की हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पत्नी पर जहर देकर पति की हत्या करने और फिर सबतू मिटाने के लिए कमरे में आग लगाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। पूरा मामला सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव की है। पढ़ें पूरी खबर……..

भू-माफियाओं के आतंक ने ली जान

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरपुर कुंडल इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहा एक टेंट संचालक, राजू सहनी ने भू-माफियाओं के कथित दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर………..

स्कूल को बनाया अवैध शराब का गोदाम

बेगूसराय जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्कूल में पढ़ने वाला चौथी कक्षा का एक 11 वर्षीय छात्र शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर………..

तेजस्वी ने बिहार चुनाव में मिली हार से ली सबक

बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अब एक नई और सुविचारित रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी के रणनीतिकारों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का राज्यव्यापी दौरा अभी नहीं, बल्कि केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद आयोजित किया जाएगा। वर्तमान में, तेजस्वी यादव केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद यह पहला मौका है जब तेजस्वी राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को मजबूती देने के लिए सक्रिय हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…….

बड़े बदलाव की तैयारी में कांग्रेस

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (BPCC) अब राज्य में अपने आधार को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में संगठन को धार देने के लिए दो महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं: जिला पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शिविर और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती की भव्य तैयारी। कांग्रेस के जिला ऑब्जर्वर्स के लिए 18, 19 और 20 अप्रैल को पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय, सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर……..

पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बंगाल’ बनाना लक्ष्य- सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज मंगलवार (7 अप्रैल) को कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, बीजेपी का लक्ष्य पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बंगाल’ बनाना है। चौधरी ने कहा कि, राज्य में लोकतंत्र को मजबूत करना, घुसपैठियों को बाहर करना और बंगाली अस्मिता को पुनः स्थापित करना बीजेपी की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि, जैसे आजादी की लड़ाई में बंगाल के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वैसे ही अब राज्य में बदलाव के लिए जनता तैयार है। पढ़ें पूरी खबर……….

तेजस्वी यादव पर भड़के अशोक चौधरी

तेजस्वी यादव द्वारा शराबबंदी पर सवाल उठाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि, शराब बंदी लागू है, लेकिन धूर्त लोग इसे तोड़ रहे हैं। इसमें समीक्षा की क्या जरूरत? उन्होंने कहा कि, दहेज एक्ट टनाटन, SC-ST एक्ट टनाटन, आर्म्स एक्ट बना तो क्या रूक गया? लोग फेक हथियार लेकर नहीं घूम रहे हैं क्या? अशोक चौधरी ने आगे कहा कि, क्या SC-ST एक्ट में एक्सटॉर्शन (जबरन पैसे या फायदा लेना) खत्म हो गया। वे क्यों नहीं कहते हैं कि SC-ST एक्ट और दहेज एक्ट की समीक्षा होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर……..

मक्के के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी

बेगूसराय जिले के बखरी में आज मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अनुमंडल रोड स्थित कामास्थान के एक मक्के के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के गोढ़ियारी निवासी शंभू सहनी के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विशाल सोमवार की रात करीब दस बजे घर से निकला था। पूछने पर उसने थोड़ी देर में लौटने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पढ़ें पूरी खबर……..