Bihar Top News Today 8th April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 8 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

नीतीश के नारे पर भड़के संजय सरावगी

भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन कराया जा रहा है, जिसके तहत बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज बुधवार (8 अप्रैल) को सहरसा पहुंचे। हालांकि इस दौरान एक ऐसी राजनीतिक घटना सामने आई, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल जब कार्यकर्ता संजय सरावगी के सम्मान में उन्हें फूल-मालाएं पहना रहे थे और पार्टी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में नीतीश के एक समर्थक ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ का नारा लगाया। नीतीश नाम का नारा सुनते ही संजय सरावगी ने तुरंत वहां मौजूद एक कार्यकर्ता को डांट लगाना शुरू कर दिया, जिससे सभी का ध्यान उनकी ओर हो गया। पढ़ें पूरी खबर………….

निशांत को बताया जीरो बटा सन्नाटा

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि, वह तो पहले ही मन बनाए हुए हैं। वही जदयू नेताओं द्वारा निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि, अभी निशांत कुमार नए हैं, उन्हें एक्सपीरियंस बहुत कम है। वह अभी राजनीति में जीरो बटा सन्नाटा हैं, लेकिन नीतीश कुमार के बेटे को हम रिस्पेक्ट करते हैं। अभी उन्हें राजनीति सीखना चाहिए। हालांकि बतौर सीएम के चेहरे पर उन्होंने सम्राट चौधरी का समर्थन किया। पढ़ें पूरी खबर………

मुकेश सहनी ने दी सड़क पर उतरने की धमकी

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को ताजपुर थाना क्षेत्र के गुनाई बसही गांव पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत रेलवे लोको पायलट प्रमोद कापर के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। सहनी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए स्पष्ट किया कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वे इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। मुकेश सहनी ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, तो उनकी पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। पढ़ें पूरी खबर……………

पनीर मंचूरियन खाने से युवक की मौत

कैमूर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शहर के एक नामी रेस्टोरेंट का पनीर मंचूरियन खाने से एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य की हालत बिगड़ गई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी विशाल कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर……

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म

के मनेर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो गई। एक 13 वर्षीय किशोर पर अपनी ही 7 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता दिखाई और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। घटना के समय पीड़ित बच्ची की मां किसी काम से मनेर बाजार गई हुई थी और बच्ची घर में बिल्कुल अकेली थी। पढ़ें पूरी खबर………..

CM नीतीश ने 4,954 ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र

​बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आज का दिन एक बड़े बदलाव का गवाह बना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान 4,954 नवनियुक्त एएनएम (ऑक्सिलरी नर्स मिडवाइफ) को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कदम न केवल राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को ऑक्सीजन देने जैसा है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलने की सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। पढ़ें पूरी खबर………..

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने जमीनी हकीकत बयां करते हुए कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में कहीं डॉक्टर गायब हैं, तो कहीं रूई और सुई तक उपलब्ध नहीं है। दवाओं और बेड की कमी तो पुरानी बात हो गई, अब नौबत यहां तक आ गई है कि मरीजों के लिए व्हीलचेयर तक मयस्सर नहीं है। मजबूरन परिजनों को अपने बीमार सदस्यों को साइकिल, चारपाई या स्कूटर पर लादकर ले जाना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर………..

बेटी को बेचने निकली मां

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद ही शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति इलाके में एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी को पैसों के लिए ऑर्केस्ट्रा में भेजने का गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसकी मां ने उसे चलती ई-रिक्शा से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…….

निलंबित DSP का काला खेल उजागर!

बिहार में आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे निलंबित डीएसपी गौतम कुमार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। दरअसल जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक दो मंजिला मकान पर छापेमारी की, जो कागजों पर उनकी महिला मित्र के नाम से है, लेकिन जांच में इसे गौतम कुमार की ही संपत्ति बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर……….