Bihar Top News Today 9th April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 9 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….

पीएम मोदी के हत्या की साजिश

बिहार की बक्सर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित हमले करने को लेकर साजिश रचने के आरोप में 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला डुमरांव प्रखंड के सिमरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गिरफ्तार युवकों में एक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के आशा पड़री गांव निवासी अमल तिवारी के रूप में हुई है। अमल पर अमेरिकी केंद्रीय जांच एजेंसी सीआईए को संदेश भेजकर पीएम मोदी पर जानलेवा हमला करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। पढ़ें पूरी खबर……

बिहार सरकार का खजाना खाली- तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, सरकार का खजाना खाली है। कर्मचारियों को छोड़िए हमलोगों को अब तक सैलरी नहीं मिली है और बीजेपी-जदयू सरकार बनाने में लगी हुई है। वहीं, अररिया में हुए डबल मर्डर का भी जिक्र किया और कहा कि, ऐसी घटना अब तक हम लोगों ने नहीं देखा था। सरेआम एक व्यक्ति का सर काट दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…………

कांग्रेस नेताओं ने फूंका असम सीएम का पुतला

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी ने बिहार की सियासत में आग लगा दी है। खड़गे के लिए ‘पागल’ और ‘सठियाया’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से भड़की बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी पटना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बयान को न केवल अपमानजनक, बल्कि दलित विरोधी और शर्मनाक करार दिया है। राजधानी के सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा, जहां असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा और असम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पढ़ें पूरी खबर………..

अररिया में डबल मर्डर

बिहार के अररिया जिले में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में डबल मर्डर हो गया। घटना आज गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। दरअसल फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के पास किसी बात को लेकर सत्तू बेचने वाले रवि का एक पिकअप चालक (नूर हसन) से कहा सुनी हो गई थी। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि रवि ने नूर हसन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…….

दिल्ली रवाना हुए सीएम नीतीश

बिहार की सियासत में एक युग का अंत और नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस यात्रा के साथ ही बिहार में सत्ता हस्तांतरण की पटकथा लिखी जा चुकी है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने स्पष्ट कर दिया है कि खरमास समाप्त होते ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देंगे। पढ़े पूरी खबर…..

बीजेपी कार्यालय में बवाल!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर आज उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कार्यालय के बाहर लगे कुछ विवादित पोस्टरों को भाजपा कार्यकर्ताओं और सुरक्षा गार्डों द्वारा फाड़ दिया गया। यह पोस्टर वाल्मीकि संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए थे, जिसमें सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई थी।​इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर इन पोस्टरों को हटाया गया? पढ़ें पूरी खबर……….

सड़क हादसे में दारोगा की मौत

बिहार के अरवल जिले में हुए एक सड़क हादसे में तेलपा थाना में तैनात दारोगा मनु कुमार की मौत हो गई। मनु कुमार की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दारोगा किसी क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर………

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक बार फिर दहेज लोभियों की क्रूरता ने एक विवाहिता की जान ले ली। 23 वर्षीय रूपा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे साफ तौर पर दहेज के लिए हत्या बताया है। पढ़ें पूरी खबर………

‘सरकार बनने पर…उल्टा लटका दिया जाएगा’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। गाजियाबाद में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि, ममता बनर्जी और TMC हताशा में हैं। इस बार वहां के लोगों ने कमर कस ली है कि बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनाने देंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, TMC के जो गुंडे धमकी दे रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि भाजपा सरकार बनेगी तो TMC के जो गुंडे धमका रहे हैं, उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…………