Bihar Rajya Sabha Elections: बिहार में 5 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए आज सोमवार (16 मार्च) को वोटिंग होना है। मतदान से पहले प्रदेश का सियासी माहौल गर्म है। चुनाव के लिए बिहार विधानसभा में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान विधायक अपने मतों का प्रयोग कर अपने पसंददीदा नेता को राज्यसभा भेजने का काम करेंगे। पांच में से चार सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय है। 5वें सीट पर महागठबंधन और एनडीए उम्मीदवार के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
मतदान की तैयारियां पूरी
विधानसभा अधिकारियों के द्वारा मतदान की पूरी प्रक्रिया कर ली गई है। मतदान कक्ष में हर पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। मतदान के बाद विधायकों को उन्हें अपना वोट दिखाना होगा, जिससे उनके द्वारा वोटिंग किए जाने के बाद उनका मतदान वैध माना जा सके। मतदान केंद्र में विधायक पेन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें मतदान कक्ष में मोबाइल या फिर किसी भी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामान को ले जाने की अनुमति नहीं है। विधायकों को मतदान कक्ष में उपलब्ध बैगनी स्कैच पेन का ही उपयोग करना होगा।
चुनाव की प्रक्रिया
राज्यसभा चुनाव में विधायकों को अपने पसंद उम्मीदवार के नाम के आगे क्रमश: 1, 2 और 3 अंक लगाने होंगे। इसी आधार पर उम्मीदवारों की वरीयता तय की जाएगी। उम्मीदवारों को जीत के लिए पहली वरीयता वाले 41 वोटों की आवश्यकता होगी। यदि किसी सीट पर निर्णय नहीं हो पाया, तो दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती की जाएगी। मतदान के समाप्त होने पर शाम 5 बजे से वोटों की गिनती भी शुरू होगी। गिनती शुरू होने के बाद लगभग एक घंटे में चुनाव का परिणाम भी सामने आने की उम्मीद है।
5 सीट के लिए मैदान में 6 उम्मदीवार
5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, शिवेश कुमार, जदयू से नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर मैदान में हैं। वहीं, एक सीट पर एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि राजद से अजय धारी सिंह मैदान में हैं।
किंगमेकर बन सकती है AIMIM
एक तरफ जहां, एनडीए के नेता सभी पांचों सीट पर एनडीए की जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन एक सीट पर अपनी जीत का दावा कर रहा है। दरअसल 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। राजद ने कल रविवार (15 मार्च) से अपने सभी विधायकों को होटल पनाश में ठहराया हुआ है।
41 विधायकों का समर्थन जरूरी
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए करीब 41 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। ऐसे में एनडीए को चार सीटें आसानी से मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन के पास सिर्फ 35 विधायक होने से उसकी राह मुश्किल नजर आ रही है। ऐसे में यदि महागठबंधन का समर्थन AIMIM करती है, तो राज्यसभा की एक सीट उसके खाते में आ सकती है। हालांकि राज्यसभा चुनाव में AIMIM के विधायक किसके पक्ष में अपना मतदान करते हैं, इसपर सभी की निगाहें बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- सावधान! पूरे बिहार में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी की जारी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

